ePaper

अपहरण मामले में पुलिस को महाराज की तलाश

Updated at : 07 Aug 2019 2:21 AM (IST)
विज्ञापन
अपहरण मामले में पुलिस को महाराज की तलाश

सीतामढ़ी : रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के हृदयपट्टी गांव निवासी मुन्नू राय के नाबालिग पुत्र जितेंद्र कुमार के अपहरण मामले में पुलिस को अब नया गिरोह खड़ा करने की फिराक में लगे गौरीशंकर महाराज की तलाश है. वह मानिक चौक पश्चिमी पंचायत निवासी अरविंद महाराज का पुत्र है. पिस्तौल, कारतूस व मैगजीन बरामद मंगलवार को जिला […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के हृदयपट्टी गांव निवासी मुन्नू राय के नाबालिग पुत्र जितेंद्र कुमार के अपहरण मामले में पुलिस को अब नया गिरोह खड़ा करने की फिराक में लगे गौरीशंकर महाराज की तलाश है. वह मानिक चौक पश्चिमी पंचायत निवासी अरविंद महाराज का पुत्र है.

पिस्तौल, कारतूस व मैगजीन बरामद

मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में सदर डीएसपी डॉ कुमार वीर धीरेंद्र ने बताया कि पांच जुलाई को फिरौती के लिए जितेंद्र का अपहरण कर लिया गया था. सूचना मिलने पर सदर डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर डुमरा, रून्नीसैदपुर व क्यूआरटी को शामिल किया गया.

कड़ी मशक्कत के बाद अथरी गांव निवासी विकास, अभिषेक व रीगा थाना के रेवासी गांव निवासी चुल्हाई ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. चुल्हाई रिश्ते में अभिषेक का ससुर है. उनके पास से अपहरण में इस्तेमाल किया गया बाइक समेत एक लोडेड पिस्टर, चार कारतूस व एक मैगजीन बरामद किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन