मोदी को दुबारा पीएम बनने पर िनकाला जुलूस

Updated at : 01 Jun 2019 1:04 AM (IST)
विज्ञापन
मोदी को दुबारा पीएम बनने पर िनकाला जुलूस

पीएम पद की दोबारा शपथ लेने पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल रून्नीसैदपुर : नरेंद्र मोदी द्वारा दोबारा प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने की खुशी में स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के गाढ़ा मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा संकल्प सह विजय मोटरसाइकिल जुलूस निकाला गया. विजय जुलूस में करीब दो […]

विज्ञापन

पीएम पद की दोबारा शपथ लेने पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल

रून्नीसैदपुर : नरेंद्र मोदी द्वारा दोबारा प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने की खुशी में स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के गाढ़ा मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा संकल्प सह विजय मोटरसाइकिल जुलूस निकाला गया.

विजय जुलूस में करीब दो सौ मोटरसाइकिल सवार पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए. पार्टी के समर्थन में नारा लगाते भाजपा कार्यकर्ता प्रखंड के प्रेमनगर से चलकर गाढ़ा, धनुषी, बेलाही नीलकंठ, भीमपुर भपुरा, अथरी, रून्नीसैदपुर, देवना बुजुर्ग, गंगवारा बुजुर्ग, टिकौली, बघारी व मानिक चौक होते हुए पुनः प्रेमनगर पहुंचे.

जुलूस में भाजपा के गाढ़ा मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार के अलावा मुनींद्र ठाकुर, दिलीप कुमार सिंह, विकास शर्मा, अमरेश कुमार सिंह, नरेंद्र सिंह, सुनील कुमार सिंह,ज्योति कुमार मिश्र, भोला कुमार, अरूण कुमार सिंह, बिंदेश्वर राम, विराट गुप्ता, सुधीर कुमार, किरण ठाकुर, कैलाश महतो, विवेक कुमार शर्मा, आलोक कुमार, दीपक कुमार, राधे गोविंद राय, अखिलेश कुमार, श्याम चौधरी, सुजीत कुमार व अमूल्या महतो समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए.

सभी क्षेत्रों में शक्तिशाली बनेगा भारत : जिला भाजपा: सीतामढ़ी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दोबारा पीएम पद की शपथ लेने एवं बिहार भाजपा के पांच सांसदों क्रमश: प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, गिरिराज सिंह, रविशंकर प्रसाद, अश्विनी चौबे व बीके सिंह को मंत्री बनाये को लेकर जिला भाजपा नेताओं ने खुशी व्यक्त की है. जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता अरुण कुमार गोप ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिला भाजपा परिवार की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी समेत सभी नवनियुक्त मंत्रियों बधाई एवं शुभकामनाएं दी है.

नयी सरकार एवं नये मंत्रियों को बधाई देने वालों में जिला उपाध्यक्ष प्रो उमेश चंद्र झा, प्रो नवल किशोर शर्मा, अजय कुमार ठाकुर, माधवेंद्र सिंह, दिनकर पंडित, किरण प्रसाद, नंद किशोर सिंह, जीतेंद्र नायक, मनोज बैठा, आशुतोष कुमार शाही, ध्रव सर्राफ, मनोज शक्ति, अर्पणा शर्मा, सीमा जायसवाल, रामआधार महतो, गौतम राम आजाद, चुनचुन सिंह व विभा ठाकुर शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन