संदेहास्पद स्थिति में सर्राफ की मौत, ससुरालवाले आरोपित
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रजनीश के शरीर पर किसी तरह के जख्म के नहीं थे निशान पति की मौत की सूचना पर सिलीगुड़ी से पहुंची इंदु सीतामढ़ी : संपत्ति के विवाद को लेकर नगर थाना क्षेत्र के सोनापट्टी मोहल्ला वार्ड नंबर 8 निवासी रजनीश सर्राफ उर्फ विक्की सर्राफ की हत्या सोमवार की रात परिवार वालों ने कर दी. यह […]
विज्ञापन
रजनीश के शरीर पर किसी तरह के जख्म के नहीं थे निशान
पति की मौत की सूचना पर सिलीगुड़ी से पहुंची इंदु
सीतामढ़ी : संपत्ति के विवाद को लेकर नगर थाना क्षेत्र के सोनापट्टी मोहल्ला वार्ड नंबर 8 निवासी रजनीश सर्राफ उर्फ विक्की सर्राफ की हत्या सोमवार की रात परिवार वालों ने कर दी. यह आरोप मृतक रजनीश की पत्नी इंदु सर्राफ ने पुलिस को बयान देकर लगाया है. इंदु ने अपनी सास उषा देवी, भैसुर मनीष सर्राफ, अभिषेक सर्राफ समेत सुमन सर्राफ देवी, पिंकी देवी श्रेयस सर्राफ व सन्नी सर्राफ को आरोपित किया है. घटना की सूचना मिलने पर नगर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार मिश्रा सशस्त्र बलों के साथ पहुंचे. उन्होंने जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
20 साल पहले हुई थी रजनीश की शादी
इंदु सर्राफ के अनुसार रजनीश का संपत्ति को लेकर परिवार वालों से विवाद चल रहा था. 20 वर्ष पहले इंदु की शादी रजनीश सर्राफ के साथ हुई थी. दोनों से एक 12 वर्ष का पुत्र भी है. विवाद को लेकर अक्सर मारपीट की घटनाएं भी हो रही थी. तंग आकर इंदु फरवरी 2019 में अपने पुत्र को लेकर सिलीगुड़ी स्थित अपने मायके चली गयी. 27 मई 19 को इंदु को मोबाइल पर सूचना मिली कि उसके पति की मौत हो गयी है. वह अपने भाई पंकज जोहरी व माता मंजू जोहरी के साथ बस पकड़ कर सोमवार की रात सिल्लीगुड़ी से ससुराल पहुंची. रजनीश का शव घर के बरामदे में रखा हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










