सुबह 11 से 3 बजे तक बाधित रहेगी बिजली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Apr 2019 1:21 AM
सुरसंड : बेनीपट्टी-पुपरी संचरण विद्युत लाइन के अनुरक्षण कार्य के चलते शनिवार को सुरसंड व परिहार क्षेत्र में की जाने वाली विद्युत आपूर्ति लगभग चार घंटे तक बाधित रहेगी. सहायक कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि 132/33 केवीए ग्रिड उपकेंद्र पुपरी (सुरसंड) से उर्जान्वित सभी 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र दिनांक 13 अप्रैल को […]
सुरसंड : बेनीपट्टी-पुपरी संचरण विद्युत लाइन के अनुरक्षण कार्य के चलते शनिवार को सुरसंड व परिहार क्षेत्र में की जाने वाली विद्युत आपूर्ति लगभग चार घंटे तक बाधित रहेगी.
सहायक कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि 132/33 केवीए ग्रिड उपकेंद्र पुपरी (सुरसंड) से उर्जान्वित सभी 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र दिनांक 13 अप्रैल को सुबह ग्यारह बजे से दिन के तीन बजे तक 132 केवी बेनीपट्टी-पुपरी संचरण लाइन में अनुरक्षण कार्य के चलते सुरसंड व परिहार क्षेत्र में की जाने वाली विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. अभियंता श्री कुमार ने खेद व्यक्त करते हुए सभी उपभोक्ताओं को ग्यारह बजे तक अपनी सभी जरूरतों की पूर्ति कर लेने को निर्देशित किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










