ePaper

बथनाहा में दो बाइक लूटी

Updated at : 26 Mar 2019 1:40 AM (IST)
विज्ञापन
बथनाहा में दो बाइक लूटी

पंचगछिया गांव के सरेह में रविवार शाम की घटना बथनाहा : थाना क्षेत्र के पंचगछिया गांव के सरेह से अज्ञात बाइक सवार तीन अपराधियों ने ताबड़तोड़ दो राहगीरों से बाइक लूट ली. घटना रविवार की शाम करीब 6.30 बजे की है. थानाध्यक्ष रणवीर कुमार झा ने बताया कि घटना स्थल से लगातार दो राहगीरों के […]

विज्ञापन

पंचगछिया गांव के सरेह में रविवार शाम की घटना

बथनाहा : थाना क्षेत्र के पंचगछिया गांव के सरेह से अज्ञात बाइक सवार तीन अपराधियों ने ताबड़तोड़ दो राहगीरों से बाइक लूट ली. घटना रविवार की शाम करीब 6.30 बजे की है.

थानाध्यक्ष रणवीर कुमार झा ने बताया कि घटना स्थल से लगातार दो राहगीरों के साथ अज्ञात लूटेरो ने लूट की घटना को अंजाम दिया. सबसे पहले नगर थाना क्षेत्र के कमला गार्डेन निवासी संजय भंडारी नामक व्यक्ति की बाइक लूटी गयी. संजय भंडारी किसी काम से नरहा जगदर गांव जा रहा था. उसके बाद एक और राहगीर रीगा थाना क्षेत्र के हनुमान नगर निवासी कैलाश कुमार नामक व्यक्ति उसी सड़क से गुजर रहा था. अपराधियों ने उसकी भी बाइक लूट ली.
थानाध्यक्ष ने बताया कि लूट के शिकार बने दोनों पीड़ितों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा. अपराधी जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन