टूरिस्ट बस और ट्रक की टक्कर में एक की मौत, 20 घायल

सीतामढ़ी : बिहार के सीतामढ़ी में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर पथ पर एक टूरिस्ट बस और ट्रक में सीधी भिड़ंत हो गयी है. इस टक्कर में बस और ट्रक के आगे हिस्से के परखच्चे उड़ गये. घटना रुनीसैदपुर टोल प्लाजा के पास की है. इस सड़क हादसे […]
सीतामढ़ी : बिहार के सीतामढ़ी में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर पथ पर एक टूरिस्ट बस और ट्रक में सीधी भिड़ंत हो गयी है. इस टक्कर में बस और ट्रक के आगे हिस्से के परखच्चे उड़ गये. घटना रुनीसैदपुर टोल प्लाजा के पास की है. इस सड़क हादसे में जहां एक यात्री की मौत हो गयी. वहीं 20 यात्रियों के घायल होने की खबर है. घायलों को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है.
Bihar: One person dead, 20 injured in a collision between a truck and a bus near Runni Saidpur toll plaza in Sitamarhi pic.twitter.com/n1rrxFeSkc
— ANI (@ANI) January 13, 2019
जानकारी के मुताबिक बस की सामने से आ रही एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे का कारण घना कोहरा होना बताया जा रहा है. बस में सवार सभी यात्री उत्तराखंड से नेपाल घूमने आये थे. नेपाल घूमने के बाद सभी गया ज��� रहे थे इसी दौरान ये हादसा हुआ. हादसा होते ही बस के यात्रियों में चीख-पुकार मच गयी. मौके पर पहुंचे लोगों ने राहत-बचाव का कार्य शुरू किया जिसके बाद सभी को अस्पताल भेजा गया. मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच कर राहत-बचाव का कार्य में तेजी लाने में जुट गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










