मॉर्निंग वॉक पर निकले मुखिया पति की गोलियों से भूना, मौत

सीतामढ़ी : बिहार के सीतामढ़ी में बेखौफ अपराधियों ने बुधवार की सुबह एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी. मृतक की पहचान बेलसंड थाना इलाके के जाफरपुर पंचायत की मुखिया खुशबू सिंह के पति टुन्ना सिंह के रूप में हुई है. गोलीबारी की इस घटना में मुखिया पति की मौत घटना स्थल पर […]
सीतामढ़ी : बिहार के सीतामढ़ी में बेखौफ अपराधियों ने बुधवार की सुबह एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी. मृतक की पहचान बेलसंड थाना इलाके के जाफरपुर पंचायत की मुखिया खुशबू सिंह के पति टुन्ना सिंह के रूप में हुई है. गोलीबारी की इस घटना में मुखिया पति की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
बताया जा रहा है कि हर रोज की तरह आज भी टुन्ना सिंह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे. इस दौरान पहले से घात लगाये अपराधियों ने टुन्ना सिंह को घेर लिया और गोली चलानी शुरू कर दी. प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो अपराधी चार की संख्या में थे. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी बड़े आराम से भाग निकले. वहीं, मौके वारदात पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. हालांकि, हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




