पैसे छीनने के आरोप में युवक को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला

Updated at : 10 Sep 2018 8:33 PM (IST)
विज्ञापन
पैसे छीनने के आरोप में युवक को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला

सीतामढ़ी : बिहार के सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना अंतर्गत रमनगरा गांव के निकट एक युवक को एक पिकअप वैन चालक के इस आरोप पर भीड़ ने कथित रूप से पीट पीटकर मार डाला कि उसने उससे रुपये छीने हैं. पुलिस उपाधीक्षक (सदर) कुमार वीर धीरेन्द्र ने सोमवार को बताया कि ग्रामीणों ने रूपेश झा […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : बिहार के सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना अंतर्गत रमनगरा गांव के निकट एक युवक को एक पिकअप वैन चालक के इस आरोप पर भीड़ ने कथित रूप से पीट पीटकर मार डाला कि उसने उससे रुपये छीने हैं. पुलिस उपाधीक्षक (सदर) कुमार वीर धीरेन्द्र ने सोमवार को बताया कि ग्रामीणों ने रूपेश झा नाम के युवक को रीगा थाना अंतर्गत रमनगरा गांव के निकट रविवार को पीट पीटकर मार डाला. रुपेश झा सहियारा थाना अंतर्गत सिंगरहिया गांव का रहने वाला था. उसे पहले सदर अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे बाद में पटना मेडिकल कालेज एवं अस्पताल भेज दिया गया जहां बाद में उसने दम तोड़ दिया.

धीरेंद्र ने बताया कि युवक को क्यों मारा गया इसका पता जांच पूरी होने पर चलेगा. पुलिस सूत्रों के अनुसार पिकअप वाहन चालक ने आरोप लगाया कि झा उससे रुपये छीनने के बाद अपनी मोटरसाइकिल पर भागने का प्रयास कर रहा था. उसके चिल्लाने पर ग्रामीण वहां जुट गये और उसे लाठियों से पीट दिया. सूत्रों ने बताया कि झा के रिश्तेदारों ने यद्यपि दावा किया कि भीड़ ने उसे तब पीटा जब वह वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था. यह पूछे जाने पर कि क्या ‘‘छीना’ गया रुपया मिला, पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि मामले की सभीपहलुओं से जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन