शृंगार सामग्री के साथ नाबालिग गिरफ्तार

Published at :08 Mar 2018 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
शृंगार सामग्री के साथ नाबालिग गिरफ्तार

बैरगनिया : इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी 20 वीं बटालियन के जवानों ने तस्करी के शृंगार के सामग्री के साथ एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नाबालिग की पहचान बैरगनिया थाना के मसहा नरोत्तम गांव के सोनू कुमार के रूप में की गयी है. इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि बॉर्डर पीलर संख्या […]

विज्ञापन

बैरगनिया : इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी 20 वीं बटालियन के जवानों ने तस्करी के शृंगार के सामग्री के साथ एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार नाबालिग की पहचान बैरगनिया थाना के मसहा नरोत्तम गांव के सोनू कुमार के रूप में की गयी है. इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि बॉर्डर पीलर संख्या 344 बलुआ टोला के पास एएसआइ मोहन सिंह के नेतृत्व में गश्त लगा रहे जवानों ने नेपाल से तस्करी के सामग्री के साथ भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश कर रहे उक्त नाबालिग तस्कर को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तस्कर व बरामद सामग्री को स्थानीय कस्टम कार्यालय को सौंप दिया गया है.जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 13 हजार 50 रुपये आंकी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन