शिक्षक व छात्र नेता पर फायरिंग से दहशत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Mar 2018 5:27 AM (IST)
विज्ञापन

12 घंटे के भीतर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम सीतामढ़ी : 12 घंटे के भीतर जिले में शिक्षक व छात्र नेता पर फायरिंग की घटना से दहशत का माहौल बन गया है. दोनों घटना में अब तक अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है. अलबत्ता पुलिस जांच कर हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास […]
विज्ञापन
12 घंटे के भीतर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
सीतामढ़ी : 12 घंटे के भीतर जिले में शिक्षक व छात्र नेता पर फायरिंग की घटना से दहशत का माहौल बन गया है. दोनों घटना में अब तक अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है. अलबत्ता पुलिस जांच कर हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास का दावा कर रही है.
पहली घटना मंगलवार की देर शाम शहर के दीपक स्टोर्स गली में हुई, जब बाइक सवार अपराधियों ने छात्र नेता केशव कुमार सिंह पर फायरिंग किया. हालांकि यह महज संयोग रहा कि छात्र नेता को गोली नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गया. घटना को लेकर केशव के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसमें नगर के शंकर चौक निवासी विवेक गुप्ता को आरोपित किया है.
नगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि घटनास्थल से बरामद मोबाइल व बाइक की जांच की गयी है. सब-इंस्पेक्टर अशोक कुमार दास मामले का अनुसंधान कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन अभी उक्त कांड से उबरा भी नहीं था कि अपराधियों ने नानपुर थाना क्षेत्र के उखड़ा चौक पर मवि के शिक्षक मुकेश कुमार ठाकुर को निशाना बनाकर फायरिंग की. तीन गोली लगने से श्री ठाकुर बुरी तरह जख्मी हैं. इलाज के लिए उन्हें मुजफ्फरपुर में भर्ती कराया गया है.
मामला अब तक अस्पष्ट है. हमले की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने जख्मी शिक्षक का मोबाइल जब्त किया है. पुपरी एसडीपीओ पंकज कुमार ने बताया कि घटना के दौरान शिक्षक किन लोगों से मोबाइल पर बात कर रहे थे, इसकी तत्परता से जांच की जा रही है. उधर शिक्षक पर दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से परिजन सहमे हैं. पिता व मां के साथ पत्नी पूजा देवी भी कुछ बताने की स्थिति में नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










