कमेटी विस्तार के साथ लिये गये कई निर्णय

Published at :28 Feb 2018 3:13 AM (IST)
विज्ञापन
कमेटी विस्तार के साथ लिये गये कई निर्णय

सीतामढ़ी : स्थानीय कर्पूरी आश्रम में प्राउटिष्ट ब्लॉक इंडिया की बैठक राजकिशोर प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. जिसमें विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से जिला कमेटी का विस्तार करते हुए शकील खान को उपाध्यक्ष, संजीत महतो को जनसंपर्क सचिव एवं जफीरूल नदाफ को सदस्य बनाया गया. इसके साथ ही सभी प्रखंडों में पार्टी की कमेटी बनाकर […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : स्थानीय कर्पूरी आश्रम में प्राउटिष्ट ब्लॉक इंडिया की बैठक राजकिशोर प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. जिसमें विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से जिला कमेटी का विस्तार करते हुए शकील खान को उपाध्यक्ष, संजीत महतो को जनसंपर्क सचिव एवं जफीरूल नदाफ को सदस्य बनाया गया. इसके साथ ही सभी प्रखंडों में पार्टी की कमेटी बनाकर सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. बैठक में सदस्यों ने प्रशासन से गौशाला चौक व खैरवा रोड की मरम्मत करने और नाला बनाने की मांग की.

इसके साथ ही सदस्यों ने कुम्मा मध्य विद्यालय के पूर्व प्रध्यानाध्यापक पर पोशाक एवं छात्रवृत्ति राशि गबन मामले में बीइओ की जांच पर कार्रवाई करने, निलंबित बीइओ को निलंबन रद्द करने तथा प्रध्यानाध्यापक से राशि उगाही कर बच्चों के बीच प्रशासन को बांटने की अपील की. सदस्यों ने ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी देते हुए कहा कि जन आकांक्षा को दबाया नहीं जा सकता है. बैठक में ललन प्रसाद, श्याम नारायण कापड़, नंदकिशोर गुप्ता, रामजी साह, टिंकू कुमार झा समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन