सीतामढ़ी में 206 बोतल शराब के साथ पंसस गिरफ्तार

Published at :24 Feb 2018 3:10 AM (IST)
विज्ञापन
सीतामढ़ी में 206 बोतल शराब के साथ पंसस गिरफ्तार

नानपुर (सीतामढ़ी) : थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने सशस्त्र बलों के साथ गुप्त सूचना के आधार पर कोईली गांव स्थित रामजानकी मठ पर छापेमारी कर 206 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ कारोबारी कोईली पंचायत के पंचायत समिति सदस्य संजीव ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार संजीव ठाकुर को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में पेश करने के […]

विज्ञापन

नानपुर (सीतामढ़ी) : थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने सशस्त्र बलों के साथ गुप्त सूचना के आधार पर कोईली गांव स्थित रामजानकी मठ पर छापेमारी कर 206 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ कारोबारी कोईली पंचायत के पंचायत समिति सदस्य संजीव ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार संजीव ठाकुर को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया हैं.

जबकि महंथ अभिनव कुमार अपने तीन सहयोगियों के साथ भागने में सफल रहे. शराब की बरामद बोतल हरियाणा निर्मित है. घटना को लेकर संजीव ठाकुर के अलावा जानीपुर निवासी महंथ अभिनव कुमार व तीन सहयोगी श्याम कुमार, राहुल कुमार व कोईली निवासी नीरज पाठक खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि संजीव ने सख्ती से पूछताछ करने पर अपने साथियों के नाम का खुलासा किया है. जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि होली के मद्देनजर भारी मात्रा में शराब को स्टॉक किया जा रहा था.

विभाग करेगा कार्रवाई. डीएम राजीव रौशन ने कहा कि पंसस के कार्यप्रणाली से पंचायती राज विभाग, पटना को अवगत कराया जायेगा. जहां से प्राप्त मार्गदर्शन के आलोक में जिला पंचायती राज विभाग पंसस के खिलाफ कार्रवाई करेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन