अप्राकृतिक यौनाचार मामले में स्कूल संचालक को भेजा जेल

Published at :24 Feb 2018 3:09 AM (IST)
विज्ञापन
अप्राकृतिक यौनाचार मामले में स्कूल संचालक को भेजा जेल

नगर पंचायत के सेखौना का मामला शिवाजी जेएमडी स्कूल का संचालक है गिरफ्तार विनय भारती 26 जनवरी को पीड़ित छात्र की मां ने दर्ज करायी थी प्राथमिकी बैरगनिया : अपने ही स्कूल के छात्र के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने के मामले में गिरफ्तार निजी स्कूल शिवाजी जेएमडी के संचालक नगर पंचायत के सेखौना वार्ड नंबर […]

विज्ञापन

नगर पंचायत के सेखौना का मामला

शिवाजी जेएमडी स्कूल का संचालक है गिरफ्तार विनय भारती
26 जनवरी को पीड़ित छात्र की मां ने दर्ज करायी थी प्राथमिकी
बैरगनिया : अपने ही स्कूल के छात्र के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने के मामले में गिरफ्तार निजी स्कूल शिवाजी जेएमडी के संचालक नगर पंचायत के सेखौना वार्ड नंबर 21 निवासी विनय भारती को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि आरोपित विनय भारती को दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना के गुदरी बाजार से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार संचालक विनय भारती के विरुद्ध 26 जनवरी को छात्र के साथ दुष्कर्म करने की प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.
मामले में आरोपित संचालक के पिता ओमप्रकाश सिंह, भाई विक्की कुमार व पत्नी निर्मला देवी को एक दुधमुंहे बच्चे के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है.
मालूम हो कि पीड़ित छात्र की माता ने 26 जनवरी को थाने में संचालक समेत चार लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जिसंमे स्कूल के संचालक पर उसके 13 वर्षीय पुत्र के साथ अनैतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया गया था. कहा था कि संचालक उसके स्कूल में पढ़ता था. इसी दौरान वहशी संचालक उसे बेरहमी से मरता पिटता था व नशे की दवा देकर उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार करता था. जब इसकी शिकायत संचालक व उसके परिजनों से करने गयी तो उसके साथ मारपीट कर भगा दिया गया व जान मारने की धमकी दी गयी. मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपित को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी.
इधर लहेरियासराय पुलिस द्वारा संचालक को गिरफ्तार किये जाने के बाद बैरगनिया पुलिस उसे गुरुवार की रात यहां ले आयी जिसे शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन