बेला में सड़क दुर्घटना युवती की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Feb 2018 1:05 AM (IST)
विज्ञापन

बेला(सीतामढ़ी) : थाना क्षेत्र के मुजौलिया-लालबंदी पथ में शुक्रवार की सुबह ट्रैक्टर से कुचलकर एक युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतका की पहचान लालबंदी गांव निवासी मंजूर अंसारी की 17 वर्षीया पुत्री अजमती खातून के रुप में की गयी है. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचकर छानबीन […]
विज्ञापन
बेला(सीतामढ़ी) : थाना क्षेत्र के मुजौलिया-लालबंदी पथ में शुक्रवार की सुबह ट्रैक्टर से कुचलकर एक युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतका की पहचान लालबंदी गांव निवासी मंजूर अंसारी की 17 वर्षीया पुत्री अजमती खातून के रुप में की गयी है.
सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचकर छानबीन की तथा शव को कब्जे में करने का प्रयास किया, किंतु मृतका के परिजन इसको लेकर तैयार नहीं हुए. परिजन से पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि
बेला में सड़क
इस संबंध में मृतका के परिजन द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है. मामले को आपसी सहमति के आधार पर सुलझाने की बात सामने आ रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










