रामकथा में शामिल होने आ रहे डिप्टी सीएम के स्वागत को ले समीक्षा बैठक

सीतामढ़ी : शहर के साहू चौक स्थित पार्टी कार्यालय में गुरुवार को जिला भाजपा की बैठक जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार की अध्यक्षता में हुई. जिलाध्यक्ष ने कहा कि छह जनवरी को उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की सीतामढ़ी आगमन होना है. उपमुख्यमंत्री मोरारी बापू की रामकथा का उद्घाटन करने आ रहे हैं. उपमुख्यमंत्री के स्वागत व श्रीराम […]
सीतामढ़ी : शहर के साहू चौक स्थित पार्टी कार्यालय में गुरुवार को जिला भाजपा की बैठक जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार की अध्यक्षता में हुई. जिलाध्यक्ष ने कहा कि छह जनवरी को उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की सीतामढ़ी आगमन होना है. उपमुख्यमंत्री मोरारी बापू की रामकथा का उद्घाटन करने आ रहे हैं. उपमुख्यमंत्री के स्वागत व श्रीराम कथा का आनंद के लिए जिले के सभी पदाधिकारी, मंच व मोरचों के अध्यक्षों से भी उन्होंने वहां पहुंचे की अपील की.
उन्होंने कहा कि माह के अंत में होनेवाली पीएम के मन की बात कार्यक्रम की समीक्षा होना आवश्यक है तथा हर मंडल के हर बूथों तक यह कार्यक्रम सुचारू रूप से कैसे चले? इसके लिए शक्ति केंद्रों से हर बूथ पर त्रिशक्ति बनाना आवश्यक है जो कि बूथ पर हो रहे कार्यक्रमों की देख-रेख व समीक्षा करेंगे. बैठक में प्रो नवलकिशोर शर्मा, अरुण गोप, अजय कुमार ठाकुर, नंदकिशोर सिंह, अर्पणा शर्मा, रामशीला देवी, मोहन सिंह, रामायण कुमार, सुधांशु शेखर झा, सुनील नायक, बृजनंदन प्रसाद, चंदेश्वर पूर्वे, गौतम राम आजाद व चुनचुन सिंह समेत अन्य शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










