Sitamarhi News: सीतामढ़ी के पुपरी में 62 बोतल नेपाली शराब के साथ बाइक सवार दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार तस्करों की प्रतीकात्मक फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sitamarhi News: सीतामढ़ी के पुपरी में मध निषेध विभाग की टीम ने मिथिला रिजॉर्ट के पास वाहन चेकिंग के दौरान 62 बोतल नेपाली शराब बरामद की है. मामले में दो तस्करों को बाइक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Sitamarhi News: शराबबंदी वाले बिहार में शराब माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मध निषेध विभाग की टीम को बड़ी कामयाबी मिली है. पुपरी थाना क्षेत्र के मिथिला रिजॉर्ट के समीप चलाए गए सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान टीम ने 62 बोतल नेपाली सौफी शराब बरामद की है. इसके साथ ही तस्करी में उपयोग की जा रही एक बाइक को भी जब्त किया गया है.

विज्ञापन

दो तस्कर न्यायिक हिरासत में भेजे गए

इस कार्रवाई के दौरान मौके से दो शराब तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नानपुर निवासी मो. असदुल बदूद के पुत्र मो. सदरे और मो. फारुक के पुत्र मो. इखलाख अंसारी के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों तस्करों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

मध निषेध थाना में प्राथमिकी दर्ज

घटना के संबंध में दरोगा मणिकांत कुमार के आवेदन पर मध निषेध थाना में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शराब की तस्करी और बिक्री पर लगाम लगाने के लिए इस तरह के औचक निरीक्षण और चेकिंग अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप कहाँ से लाई गई थी और इसे कहाँ पहुँचाया जाना था.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन