विभा को नप की कमान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Jun 2017 9:20 AM (IST)
विज्ञापन

सीतामढ़ी : जिले के तीन निकायों में सभापति-उपसभापति पद पर शुक्रवार को चुनाव होने के साथ हीं पिछले एक पखवाड़े से जारी शह व मात के खेल का समापन हो गया है. सीतामढ़ी नगर परिषद की सभापति पद पर पूर्व सभापति सह वार्ड पांच के पार्षद सुवंश राय की पत्नी सह वार्ड दो की पार्षद […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी : जिले के तीन निकायों में सभापति-उपसभापति पद पर शुक्रवार को चुनाव होने के साथ हीं पिछले एक पखवाड़े से जारी शह व मात के खेल का समापन हो गया है.
सीतामढ़ी नगर परिषद की सभापति पद पर पूर्व सभापति सह वार्ड पांच के पार्षद सुवंश राय की पत्नी सह वार्ड दो की पार्षद विभा देवी व उपसभापति पद पर वार्ड दस के पार्षद दीपक मस्करा, बैरगनिया नगर पंचायत के सभापति पद पर वार्ड सात की पार्षद नीलम चौधरी व उपसभापति पद पर वार्ड एक की पार्षद उर्मिला देवी, बेलसंड नगर पंचायत के सभापति पद पर वार्ड तीन के पार्षद रणधीर कुमार व उप सभापति पद पर वार्ड दो की पार्षद बिंदू देवी ने कब्जा जमा लिया है.
प्रशासनिक व्यवस्था के बीच संपन्न हुई निर्वाचन की प्रक्रिया के बाद कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल है. विजयी खेमा होली व दीपावली मना रहा है तो पराजित खेमे में मायूसी है. शुक्रवार को परिणाम जारी होने के साथ ही नव निर्वाचित सभापति-उपसभापति व उनके समर्थकों ने विशाल विजय जुलूस निकाल खुशी का इजहार किया. नवनिर्वाचित सभापति-उपसभापति ने अपनी जीत को लेकर पार्षदों के प्रति आभार जताया. वहीं निकायों में विकास की गंगा बहाने का भरोसा दिलाया.
सीतामढ़ी नगर परिषद के पूर्व सभापति सह वार्ड पांच के पार्षद सुवंश राय ने अपनी पत्नी विभा देवी को सभापति बना कर जहां अपना राजनीतिक कद बढ़ाया है, वहीं पूर्व उप सभापति मो इरशाद के दोबारा उप सभापति बनने का सपना पूरा नहीं हो सका है. जबकि बेलसंड के पूर्व उप सभापति रहे रणधीर कुमार ने इस बार सभापति बनने का सपना पूरा कर लिया है.
वहीं, बैरगनिया में पहली बार चुनाव जीतने वाले पार्षदों के हाथ नगर पंचायत की कमान मिली है. तीनों निकाय में फिर महिलाओं का दबदबा दिखा है. तीनों निकायों में सभापति-उपसभापति पद के छह सीटों में से चार सीटें महिलाओं की झोली में गयी है.
कई और सूत्रधार रहे हैं सुवंश की सफलता के
सीतामढ़ी . सुवंश राय की राजनीतिक पारी हो या फिर राजनीतिक जीत, सुवंश की सफलता के कई लोग सूत्रधार रहे है. कई सहयोगी की भूमिका में तो कइयों ने सहयोगी की भूमिका अदा की. सुवंश की सफलता में किंगमेकर की भूमिका में समाजसेवी निशित सिंह रहे है. जिन्होंने सुवंश को छोटे भाई का दर्जा देते हुए सहयोग दिया है. वहीं कृष्ण व सुदामा की दोस्ती की मिसाल भी पेश की है. वहीं दोस्ती का रिश्ता निभाने को लेकर अभिषेक मिश्रा उर्फ शिशु के अलावा कई लोगों का नाम लिया जा रहा हैं.
अचानक निर्वाचन स्थल पर प्रकट हुए पार्षद
सीतामढ़ी : 23 मई को चुनाव परिणाम आने के बाद से दावेदारों द्वारा समर्थन जुटाने की होड़ लगी हुई थी. पार्षदों को पटाने के लिए दावेदारों के बीच शह-मात का भी खेल जारी था. इसी बीच मजबूत दावेदार अपने समर्थक पार्षदों को लेकर अन्यत्र सैर पर चले गए थे. इधर, राजनीतिक उठापटक जारी थी, जबकि एक खेमा पार्षदों के साथ सैर का लुत्फ उठा रहा था. इसी क्रम में शुक्रवार को निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू होने से चंद मिनट पहले गायब पार्षद प्रकट हुए.
सीतामढ़ी : नगर परिषद के सभापति पद पर विभा देवी की जीत पर पूर्व सांसद सीताराम यादव, जिप उपाध्यक्ष देवेंद्र साह व पूर्व पार्षद अभिषेक मिश्रा शिशु ने प्रसन्नता जतायी है. वहीं जीत की बधाई दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










