तेजी से बदलती गयी तसवीर, बनते गये नये समीकरण

सीतामढ़ी : निकाय चुनाव में सीतामढ़ी नगर परिषद में सभापति व उप सभापति पद के लिए लगातार सियासी तस्वीर बदलते रहे और नये समीकरण बनते गये. 18 दिनों तक हुई सौदेबाजी व शह -मात के खेल के बीच अखिरकार कयामत का दिन आ हीं गया. सभापति रहे सुवंश राय ने चुनाव में अपना सिक्का जमाया. […]
सीतामढ़ी : निकाय चुनाव में सीतामढ़ी नगर परिषद में सभापति व उप सभापति पद के लिए लगातार सियासी तस्वीर बदलते रहे और नये समीकरण बनते गये. 18 दिनों तक हुई सौदेबाजी व शह -मात के खेल के बीच अखिरकार कयामत का दिन आ हीं गया. सभापति रहे सुवंश राय ने चुनाव में अपना सिक्का जमाया.
खुद के साथ पत्नी विभा देवी की भी जीत सुनिश्चित की. वहीं अब पत्नी विभा देवी को सभापति बनाने व खुद उपसभापति बनने की तैयारी में लग गये है. सुवंश ने तीसरी बार जीत दर्ज कर हैट्रिक बनायी है. वहीं सभापति का पद सामान्य श्रेणी महिला के लिए आरक्षित होने के चलते उन्होंने वार्ड दो से पत्नी विभा देवी को मैदान में उतारा था, जिन्होंने जीत दर्ज कर सुवंश को राजनीतिक स्तर पर पहली जीत दिला दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










