सदर अस्पताल में बनेगा मॉडल टीकाकरण केंद्र
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Jun 2017 3:52 AM (IST)
विज्ञापन

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी सदर अस्पताल में मॉडल टीकाकरण केंद्र बनेगा. जहां टीकाकरण की तमाम व्यवस्था होगी. इसके लिए तैयारी तेज कर दी गयी है. सीएस डॉ बिंदेश्वर शर्मा ने इस बाबत डीआइओ को आवश्यक निर्देश दिया है. साथ ही मॉडल टीकाकरण केंद्र के लिए रुपरेखा तैयार कर इससे संबंधित प्रतिवेदन मांगा है. सीएस ने बताया […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी : सीतामढ़ी सदर अस्पताल में मॉडल टीकाकरण केंद्र बनेगा. जहां टीकाकरण की तमाम व्यवस्था होगी. इसके लिए तैयारी तेज कर दी गयी है. सीएस डॉ बिंदेश्वर शर्मा ने इस बाबत डीआइओ को आवश्यक निर्देश दिया है.
साथ ही मॉडल टीकाकरण केंद्र के लिए रुपरेखा तैयार कर इससे संबंधित प्रतिवेदन मांगा है. सीएस ने बताया है कि सदर अस्पताल में हाइटेक व्यवस्था व तमाम सुविधाओं से युक्त मॉडल टीकाकरण केंद्र बनाया जायेगा. बताया की टीकाकरण के लक्ष्य को शत-प्रतिशत करने की पहल के तहत यह केंद्र काम करेगा.
सीएस ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण: सीतामढ़ी . सिविल सर्जन डॉ बिंदेश्वर शर्मा ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था की जांच की. अस्पताल के विभिन्न वार्डों के निरीक्षण के दौरान व्यवस्था से नाखुश दिखे सीएस ने अस्पताल उपाधीक्षक व प्रबंधक को व्यवस्था में सुधार का आदेश दिया. साथ ही रोजाना वार्ड का निरीक्षण करने व वार्ड की आवश्यकता से संबंधित रिपोर्ट भेजने का आदेश दिया, वहीं कहा कि वे सप्ताह में चार दिन खुद सदर अस्पताल का निरीक्षण करेंगे. निरीक्षण के क्रम में सीएस ने अस्पताल में दवा व इलाज की व्यवस्था करने व अधिकाधिक संख्या में मरीजों को स्वास्थ्य सेवा का लाभ मुहैया कराने का आदेश दिया. सीएस ने साफ-सफाई, पेयजल व बिजली व्यवस्था का भी जायजा लिया.
सीएस ने ड्रेस कोड पालन नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए चिकित्सक व कर्मियों को ड्रेस कोड के पालन का आदेश अन्यथा कार्रवाई की चेतावनी दी. मौके पर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ एस अंजुम व स्वास्थ्य प्रबंधक मनोज कुमार समेत कई चिकित्सक व कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










