बबुरवन पंचायत के डीलर का लाइसेंस रद्द
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jun 2017 1:52 AM (IST)
विज्ञापन

डुमरा : परिहार प्रखंड के बबुरवन पंचायत के डीलर मुन्नीलाल राम को खाद्यान्न वितरण में अनियमितता बरतने व ई चलान की राशि ससमय जमा नहीं करने को लेकर उनका लाइसेंस रद्द कर दिया गया है. उक्त कार्रवाई सदर एसडीओ संजय कृष्ण ने की है. बताया गया है कि उक्त डीलर के विरुद्ध प्राप्त शिकायत की […]
विज्ञापन
डुमरा : परिहार प्रखंड के बबुरवन पंचायत के डीलर मुन्नीलाल राम को खाद्यान्न वितरण में अनियमितता बरतने व ई चलान की राशि ससमय जमा नहीं करने को लेकर उनका लाइसेंस रद्द कर दिया गया है. उक्त कार्रवाई सदर एसडीओ संजय कृष्ण ने की है.
बताया गया है कि उक्त डीलर के विरुद्ध प्राप्त शिकायत की जांच करायी गयी, जिसमें दिसंबर 2016 व जनवरी 2017 के खाद्यान्न का उठाव व वितरण की प्रविष्ठि अपने पंजी में किया, लेकिन उपभोक्ताओं के राशन कार्ड के अवलोकन में वितरण की पुष्टि नहीं की गयी है. बताया गया है कि उक्त मामले को लेकर जारी की गयी स्पष्टीकरण पत्र लेने से भी डीलर ने इनकार कर दिया था.
साथ ही ई चलान जमा नहीं करने संबंधित मामले पर भी जारी की गयी स्पष्टीकरण का कोई उत्तर नहीं देने के कारण डीलर मुन्नीलाल का अनुज्ञप्ति को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










