खरबनी गांव में करेंट से युवक की मौत

सीतामढ़ी/मेजरगंज : सहियारा थाना क्षेत्र के खरबनी गांव के सरेह में विद्युत स्पर्शाघात से एक युवक की मौत हो गयी.मृतक की पहचान खरबन्नी गांव निवासी रामरूप राय के 21 वर्षीय पुत्र लालू राय के रूप में की गयी है. स्थानीय चौकीदार की सूचना पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंच […]
सीतामढ़ी/मेजरगंज : सहियारा थाना क्षेत्र के खरबनी गांव के सरेह में विद्युत स्पर्शाघात से एक युवक की मौत हो गयी.मृतक की पहचान खरबन्नी गांव निवासी रामरूप राय के 21 वर्षीय पुत्र लालू राय के रूप में की गयी है. स्थानीय चौकीदार की सूचना पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया है. स्थानीय लोगों के अनुसार विगत एक सप्ताह पूर्व आयी आंधी के दौरान गांव के सरेह से गुजर रहे 440 वोल्ट का विद्युत तार टूट कर खेत में गिर गया था. लालू राय बुधवार की सुबह अपना खेत देखने गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










