कई जिलों की पुलिस की छापेमारी के बाद बदमाशों ने छोड़ा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jun 2017 1:49 AM (IST)
विज्ञापन

अपराध पर लगाम को डीआइजी ने दिया निर्देश सीतामढ़ी : जोनल डीआइजी मुजफ्फरपुर अनिल कुमार सिंह ने पुलिस अधिकारियों को अपराध पर लगाम लगाने का निर्देश दिया है. वहीं हर हाल में शराबबंदी कानून का पालन कराने का निर्देश दिया है. बुधवार को सीतामढ़ी पहुंचे डीआइजी ने समाहरणालय स्थित एसपी कक्ष में एसपी की मौजूदगी […]
विज्ञापन
अपराध पर लगाम को डीआइजी ने दिया निर्देश
सीतामढ़ी : जोनल डीआइजी मुजफ्फरपुर अनिल कुमार सिंह ने पुलिस अधिकारियों को अपराध पर लगाम लगाने का निर्देश दिया है. वहीं हर हाल में शराबबंदी कानून का पालन कराने का निर्देश दिया है. बुधवार को सीतामढ़ी पहुंचे डीआइजी ने समाहरणालय स्थित एसपी कक्ष में एसपी की मौजूदगी में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर जहां जिले के अपराध ग्राफ की समीक्षा की. वहीं नियमित गश्ती चलाने, अपराधियों को गिरफ्तार करने, वारंटियों को पकड़ने, शराब कारोबारियों को पकड़ने व सीमा पर पैनी नजर रखने समेत कई निर्देश दिये. डीआइजी ने बिंदू बार एसपी से जानकारी ली. मौके पर एसपी हरि प्रसाथ एस, डीएसपी सदर डॉ वीर धीरेंद्र, डीएसपी मुख्यालय राकेश कुमार व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










