सिलिंडर फटने से लगी आग छह घर राख

Published at :06 Jun 2017 4:25 AM (IST)
विज्ञापन
सिलिंडर फटने से लगी आग छह घर राख

बलिगढ़ तरमा टोला की घटना रून्नीसैदपुर : सोमवार की अहले सुबह थाना क्षेत्र के बलिगढ़ में तरमा टोला में गैस सिलिंडर फटने से लगी आग में छह परिवारों के फूस का घर जल कर राख हो गया. लाखों की संपत्ति नष्ट हो गयी, जिसमें कपड़ा, फर्नीचर, अनाज व खैनी समेत अन्य शामिल है. सीओ मृत्युंजय […]

विज्ञापन

बलिगढ़ तरमा टोला की घटना

रून्नीसैदपुर : सोमवार की अहले सुबह थाना क्षेत्र के बलिगढ़ में तरमा टोला में गैस सिलिंडर फटने से लगी आग में छह परिवारों के फूस का घर जल कर राख हो गया. लाखों की संपत्ति नष्ट हो गयी, जिसमें कपड़ा, फर्नीचर, अनाज व खैनी समेत अन्य शामिल है. सीओ मृत्युंजय कुमार ने अग्निकांड से पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता के रूप में तीन हजार रुपये नगद, छह हजार आठ सौ रुपये का चेक व पॉलीथिन शीट मुहैया, जिसे विधायक मंगीता देवी ने अग्निपीड़ितों के बीच वितरित की.
अग्नि पीड़ितों में जीत बहादुर ठाकुर, सुरेन्द्र ठाकुर, अशोक ठाकुर, मु रामरती देवी, जितेन्द्र मंडल व नरेश मंडल शामिल है. बताया गया कि जीतबहादूर ठाकुर की पुत्री की शादी आगामी आठ जून को होना तय है. सोमवार की शाम मटकोर का कार्यक्रम तय था. मधुरापुर से बारात आना था. अचानक खाना बनाने के क्रम में गैस सिलिंडर फट जाने से लगी भीषण आग में सब कुछ समाप्त हो गया. छह परिवार बेघर हो गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन