शेखपुरा : बदमाशों ने कोचिंग जा रहे चार छात्रों को बेरहमी से पीटा, 15 अगस्त को गांव में ही हुआ था विवाद

Updated:
विज्ञापन

हमले के बाद घायल छात्र.

शेखपुरा के पचना गांव में कोचिंग जा रहे चार छात्रों पर बदमाशों ने हमला कर दिया. 15 अगस्त के दिन विवाद होने के बाद मारपीट की गयी. पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है.

विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के पचना गांव में मंगलवार की सुबह कोचिंग पढ़ने जा रहे चार छात्रों को रास्ते में घेरकर 10 युवकों ने बेरहमी से मारपीट की. बदमाशों ने लोहे के पंजे से छात्रों पर हमला किया. घटना में एक छात्र की नाक की हड्डी टूट गयी, जबकि दूसरे का सिर फट गया. साथ ही दो अन्य छात्र भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

किसी की नाक टूटी, तो किसी का सिर फटा

घायलों की पहचान पचना गांव निवासी दिलीप रविदास के पुत्र रवि कुमार, नागेश्वर रविदास के पुत्र ऋतिक कुमार, मोहन रविदास के पुत्र विकास कुमार और बृजू रविदास के पुत्र उदय कुमार के रूप में हुई है. घायल रवि ने बताया कि वह दोस्तों के साथ कोचिंग जा रहा था, तभी रास्ते में मनीष कुमार, निशांत कुमार, रौशन, मौषम कुमार, मनखुश कुमार, प्रिंस कुमार, शिवम कुमार, रजनीश कुमार सहित अन्य युवकों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी.

पुलिस ने एक युवक को लिया हिरासत में

रवि ने बताया कि 15 अगस्त को गांव में कुछ विवाद हुआ था. उस दौरान एक युवक के साथ मारपीट हो रही थी, जिसे उसने छुड़ाने का प्रयास किया था. इसी बात से नाराज युवकों ने मंगलवार को हमला किया. घटना के बाद घायलों का इलाज कराया गया. पीड़ित ने नगर थाने में आवेदन दिया है. पुलिस ने दिलखुश कुमार को हिरासत में लिया है.


विज्ञापन
Niranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Niranjan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन