राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, प्रधान जिला जज ने दिखायी हरी झंडी

Updated:
विज्ञापन

झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना करते जज व साथ में अन्य.

शेखपुरा में 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए प्रचार वाहन रवाना किया गया। सुलहनीय मामलों का निपटारा बिना खर्च के तुरंत किया जाएगा।

विज्ञापन

प्रधान जिला जज संतोष कुमार तिवारी ने अगले महीने 12 तारीख को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन को रवाना किया. 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जायेगी. इसमें सभी प्रकार के सुलहनीय मामलों का आपसी सहमति के आधार पर निपटारा किया जा सकेगा.. प्रचार वाहन के माध्यम से इस आयोजन की सफलता में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है. यह प्रचार वाहन जिले के सभी क्षेत्रों का भ्रमण करेगा.

आपसी सुलह से निबटाये जायेंगे मामले

लोक अदालत से न्यायालय में काम के बोझ भी कम होते हैं. राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालय में लंबित मामलों के साथ-साथ बैंक ऋण, बिजली बिल, यातायात चालान आदि के मामलों का भी निपटारा किया जाएगा. प्रचार वाहन में ऑडियो-वीडियो के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकार के विधिक स्वयंसेवक लोगों को जागरूक करते हैं.

जिला न्यायालय परिसर से निकला प्रचार वाहन

जिला न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना करते समय न्यायिक अधिकारी नीरज किशोर, सतीश कुमार झा, रोहित कुमार, प्राधिकार के सचिव सुशील प्रसाद के साथ-साथ जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष चंद्रमौली यादव, महासचिव विनोद कुमार सिंह, अधिवक्ता राजेंद्र राज, जगदीश चौधरी, आतोष कुमार सिन्हा उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Niranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Niranjan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन