शेखपुरा : डीएम व एसपी ने छात्र-छात्राओं को बताये साइबर अपराध से बचने के गुर, सतर्क व सावधान रहने की दी सलाह

Updated:
विज्ञापन

साइबर जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेते छात्र -छात्रा.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शेखपुरा के बरबीघा स्कूल में डीएम और एसपी ने छात्रों को साइबर अपराधों से बचने और ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया।

विज्ञापन

बरबीघा सर्वा पल्स टू विद्यालय विद्यालय में साइबर जागरूकता से संबंधित विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर डीएम शेखर आनंद ने कहा कि वर्तमान समय डिजिटल युग का है और इसके साथ साइबर अपराध भी तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान सतर्क रहना बेहद आवश्यक है. वहीं, एसपी हिमांशु ने कहा कि वर्तमान समय में मोबाइल का प्रयोग हर छात्र- छात्रा कर रहे हैं. ऐसे में उन्हें विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है.

विज्ञापन

मुफ्त गिफ्ट, डिस्काउंट के झांसे से रहें दूर

डीएम ने छात्र-छात्राओं को कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति या संदिग्ध कॉल पर भरोसा नहीं करें और मुफ्त गिफ्ट, ऑफर या डिस्काउंट के झांसे में आने से बचें. कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने साइबर सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने साइबर जागरूकता की महत्ता को समझते हुए सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य गौरीशंकर ने किया.

लुभावने ऑफर के जाल में फंसकर खा सकते हैं धोखा

एसपी हिमांशु ने कहा कि नागरिकों को फर्जी ऑनलाइन विज्ञापनों, सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली ठगी, ऑनलाइन शॉपिंग में धोखाधड़ी, लुभावने ऑफर, ऑनलाइन पार्ट-टाइम जॉब, कस्टमर केयर नंबर और अन्य साइबर जालसाजियों से सावधान रहना चाहिए. छात्रों को केवाइसी अपडेट करने के नाम पर आने वाले फर्जी बैंक संदेशों और कॉल से सतर्क रहने की सलाह दी .इसके साथ ही पैसे की लालच में अपराध के दलदल में  जाने से बचे और इस तरह के किसी भी बच्चे को जागरूक कर उन्हें भी साइबर अपराध से बचने की जानकारी दें.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन