मोतिहारी में होगी 36वीं बिहार राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता, शेखपुरा से 28 खिलाड़ियों का चयन

Updated:
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ी | Prabhat Khabar Network

Sheikhpura Taekwondo Team : मोतिहारी में 8-9 अगस्त को 36वीं बिहार राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है. शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के 28 होनहार खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं. प्रतियोगिता को लेकर सभी में उत्साह है.

विज्ञापन

Sheikhpura Taekwondo Team : मोतिहारी में 8 और 9 अगस्त को 36वीं बिहार राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2026 का आयोजन होगा. इस प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के 28 खिलाड़ी विभिन्न आयु और भार वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों में उत्साह का माहौल है.

जिला ताइक्वांडो संघ की अध्यक्ष एडवोकेट मनीष कुमारी ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रशिक्षक अमर कुमार टेक्निकल ऑफिशियल के रूप में अपनी सेवाएं देंगे. टीम के कोच अभिजीत आनंद और गौरव कुमार खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे.

प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के नाम

संघ के सचिव विश्वजीत कुमार ने बताया कि टीम में समर्थ प्रसाद, अमरजीत कुमार, अभिजीत कुमार, आयुष राज, नित्या कुमारी, इशिका, आरोही सिंह, अनुष्का आजाद, अदिति गुप्ता, आयुषी सैनी, सौम्या राज, कनिका स्वास्ति, हिमांशु राज, अभिषेक कुमार, समीर कुमार, मुन्ना कुमार, आदर्श कुमार, अभिराज नायक, समरजीत कुमार, रेवन्थराज मेहता, आर्यन कुमार, नीतिश कुमार, कृषिका राज, सृष्टि कुमारी, खुशबू कुमारी, स्वीटी कुमारी, निखिल कुमार, हर्षवर्धन एवं आशीष कुमार शामिल हैं.

शुभकामनाएं और पदक जीतने का विश्वास

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सांसद प्रतिनिधि सचिन सौरव, प्रधानाध्यापिका राखी सिंह, शिक्षिका पार्वती कुमारी, पीईटी सभ्यता कुमारी, जिला खेल प्रभारी राकेश कुमार, विनय कुमार सहित कई शिक्षकों, खेल प्रेमियों एवं गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं.

Also Read: ऑपरेशन मुस्कान: शेखपुरा पुलिस ने 50 लोगों को लौटाए चोरी व खोए हुए 50 मोबाइल, एसपी हिमांशु ने दिए फोन



विज्ञापन
Ranjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन