सावन शुरू होते ही गूंजेंगे 'बोल बम' के जयकारे, शेखपुरा के इन शिव मंदिरों में उमड़ेगी सबसे ज्यादा भीड़

Updated:
विज्ञापन
. कुसेढ़ी गांव स्थित पंचबदन स्थान शिव मंदिर.  पंचबदन मंदिर में स्थापित पंचमुखी शिवलिंग. | Prabhat Khabar Network

पंचबदन मंदिर में स्थापित पंचमुखी शिवलिंग

सावन के पावन महीने की शुरुआत के साथ ही शेखपुरा के प्रसिद्ध शिव मंदिरों में विशेष सजावट और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. जानें मंदिरों की खासियत.

विज्ञापन

Sheikhpura Sawan Shiv Mandir : सावन महीने की शुरुआत गुरुवार से हो रही है. इसे लेकर शेखपुरा जिले के सभी प्रमुख शिव मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया और संवारा गया है. रंग-रोगन के साथ मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है. सावन शुरू होते ही 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयकारों से शिवालय गूंज उठेंगे.

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए विशेष इंतजाम

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर प्रबंधन और प्रशासन की ओर से सुरक्षा, पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है. सावन के प्रत्येक सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है.

गिरिहिंडा पहाड़ का बाबा कामेश्वरनाथ मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र

शेखपुरा शहर के गिरिहिंडा पहाड़ पर स्थित बाबा कामेश्वरनाथ शिव मंदिर जिले के सबसे प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है. पहाड़ी पर स्थित होने के कारण यहां का प्राकृतिक वातावरण श्रद्धालुओं को विशेष आकर्षित करता है. स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, मंदिर में स्थापित शिवलिंग का संबंध महाभारत काल से माना जाता है और इसकी स्थापना भीम द्वारा किए जाने की लोककथा प्रचलित है. सावन के प्रत्येक सोमवार को यहां हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं.

पंचबदन स्थान का पंचमुखी शिवलिंग श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र

बरबीघा के कुसेढ़ी गांव स्थित पंचबदन स्थान शिव मंदिर अपने पंचमुखी शिवलिंग के कारण प्रसिद्ध है. सावन महीने में यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं. इस वर्ष सावन में चार सोमवार पड़ रहे हैं. पहला सोमवार 3 अगस्त और अंतिम सोमवार 24 अगस्त को होगा. इन दिनों मंदिर में सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है.

सावन महोत्सव के लिए पर्यटन विभाग से मिली राशि

पंचबदन स्थान मंदिर के विकास के लिए इस वर्ष प्रशासनिक स्तर पर प्रयास तेज किए गए हैं. अप्रैल में एसडीओ की अध्यक्षता में न्यास समिति का गठन किया गया था. वहीं पहली बार बिहार सरकार के पर्यटन विभाग ने स्थानीय विधायक कुमार पुष्पंजय की पहल पर सावन महोत्सव के आयोजन के लिए ₹7 लाख की राशि उपलब्ध कराई है. इस राशि से सावन पूर्णिमा के अवसर पर एक दिवसीय सावन महोत्सव आयोजित किया जाएगा.

Also Read : शेखपुरा : शेखोपुरसराय में बारिश नहीं होने से धान की रोपाई प्रभावित,, बोरिंग और डीजल के सहारे खेती को मजबूर किसान


विज्ञापन
Satyendra Kumar

लेखक के बारे में

By Satyendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन