31 जुलाई को शेखपुरा का स्थापना दिवस, नीली रोशनी से सजा पूरा शहर, 13 विभागों के स्टॉल बनेंगे आकर्षण

Updated:
विज्ञापन
फोटो – नीली रौशनी से नहाया समाहरणालय . | Prabhat Khabar Network

नीली रौशनी से नहाया समाहरणालय

शेखपुरा जिला स्थापना दिवस 31 जुलाई के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सरकारी कार्यालयों और चौराहों को नीली रोशनी से सजाया गया है, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

विज्ञापन

Sheikhpura District Foundation Day : 31 जुलाई को मनाए जाने वाले शेखपुरा जिला स्थापना दिवस को लेकर पूरे शहर में उत्सव का माहौल है. समाहरणालय स्थित डीएम कार्यालय सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों, न्यायालय भवन और अधिकारियों के आवासों को नीली रोशनी से सजाया गया है. शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं को भी आकर्षक प्रकाश व्यवस्था से सजाया गया है.

मुख्य समारोह के लिए परेड ग्राउंड तैयार

जिला स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम के लिए समाहरणालय स्थित परेड ग्राउंड को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. यहां विशाल पंडाल और तोरणद्वार बनाए गए हैं. इसी स्थल पर स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम और अन्य आयोजन संपन्न होंगे.

13 विभाग लगाएंगे जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल

अपर जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी के अनुसार, मुख्य समारोह स्थल पर 13 विभागों की ओर से स्टॉल लगाए जाएंगे. इनमें ग्रामीण विकास अभिकरण, स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला परिवहन, सिविल सर्जन कार्यालय, जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, अग्रणी बैंक, कृषि, उद्यान एवं आत्मा, जीविका, जिला आपूर्ति शाखा, जिला पंचायत राज कार्यालय और उद्योग विभाग शामिल हैं. इन स्टॉलों के माध्यम से आम लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी.

सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे आकर्षण का केंद्र

स्थापना दिवस समारोह के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे. प्रशासन का उद्देश्य जिले की सांस्कृतिक विरासत और विकास यात्रा को आम लोगों के सामने प्रस्तुत करना है.

जनप्रतिनिधियों को भेजा गया आमंत्रण

जिला प्रशासन ने समारोह में भाग लेने के लिए जिले के प्रभारी मंत्री श्वेता गुप्ता, राज्यसभा सांसद शंभूशरण पटेल, सांसद अरुण भारती, सांसद विवेक ठाकुर, एमएलसी ललन प्रसाद, शेखपुरा विधायक रंधीर कुमार सोनी, बरबीघा विधायक डॉ. पुष्पंजय कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है.

1994 में बना था शेखपुरा जिला

शेखपुरा को 31 जुलाई 1994 को स्वतंत्र जिले का दर्जा मिला था. हर वर्ष इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया जाता है, जिसमें जिले की विकास यात्रा, उपलब्धियों और सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाती है.

Also Read : सावन शुरू होते ही गूंजेंगे 'बोल बम' के जयकारे, शेखपुरा के इन शिव मंदिरों में उमड़ेगी सबसे ज्यादा भीड़


विज्ञापन
Satyendra Kumar

लेखक के बारे में

By Satyendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन