Bihar Teacher: शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 10 शिक्षकों को किया गया फर्जी घोषित
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 18 Oct 2024 10:00 PM
Bihar Teacher: शिक्षक अभ्यर्थियों को विभागीय पत्र के द्वारा प्रमाण पत्रों के भौतिक सत्यापन के लिये 13 से 17 मई 2024 तक बुलाया गया था. इस दौरान राज्य भर से 321 शिक्षक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे थे.
Bihar Teacher: शिक्षा विभाग ने डुप्लीकेट प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी कर रहे शेखपुरा जिले के 10 शिक्षकों को फर्जी घोषित कर दिया है. इसके साथ ही इन शिक्षकों के विरुद्ध कारवाई करने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया है. विभागीय निर्देश के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने उन शिक्षकों का नियोजन रद्द करने का आदेश नियोजन इकाइयों को दिया है. इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक ने द्वारा प्राप्त पत्र के आलोक में यह कारवाई की जा रही है.
नियोजन रद्द करने का निर्देश दिया
विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि सक्षमता परीक्षा 2024(प्रथम) के अभ्यर्थियों के द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के क्रम में वैसे शिक्षक अभ्यर्थी जो बीटीईटी,सीटीईटी,एसटीईटी के रौल नंबर,प्रमाण पत्र के अनुसार डुप्लीकेट चिंहित किये गये हैं. उन शिक्षकों के विरुद्ध विभाग द्वारा कारवाई की जा रही है. शिक्षा विभाग ने जिले के जिन शिक्षकों को फर्जी करार देते हुए नियोजन रद्द करने का निर्देश दिया है.वह शिक्षक विभाग के बुलावे के बाबजूद अपने प्रमाण पत्रों के भौतिक सत्यापन के लिये कार्यालय में उपस्थित नहीं हुए. थक हार कर विभाग ने उन्हें फर्जी करार दे दिया है.
बार–बार बुलाने पर भी नहीं पहुंचे शिक्षक
शिक्षक अभ्यर्थियों को विभागीय पत्र के द्वारा प्रमाण पत्रों के भौतिक सत्यापन के लिये 13 से 17 मई 2024 तक बुलाया गया था. इस दौरान राज्य भर से 321 शिक्षक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे थे. इस मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी को अपने जिला के अभ्यर्थियों को विभागीय जांच समिति के समक्ष उपस्थित कराने हेतु सुचना तामिला कराये जाने का निर्देश दिया गया था.जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश के बाबजूद कोई शिक्षक अभ्यर्थी अपने प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराने के लिये उपस्थित नहीं होने पर उन शिक्षक अभ्यर्थी को फर्जी घोषित करने का निर्णय लिया गया.
जिले के इन शिक्षकों को दिया फर्जी करार
शिक्षक का नाम- विद्यालय का नाम- प्रखंड नियोजन इकाई का नाम
1.अजीत कुमार- प्रा.वि.अकरपुर घाटकुसुम्भा – डीहकुसुम्भा
2.कमलम कुमारी- उ.म.वि.मानपुर शेखपुरा -प्रखंड शेखपुरा
3.खुशबु कुमारी -उ.म.वि. गोह्दा अरियरी -प्रखंड अरियरी
4.निक्की कुमारी -प्रा.वि. ईशापुर अरियरी – कसार
5.प्रिया कुमारी -प्रा.वि.आजादनगर- शेखोपुरसराय बेलाव
6.पूजा कुमारी- उ.म.वि.अरियरी अरियरी-प्रखंड अरियरी
7.रविन्द्र कुमार रवि- प्रा.वि.अनु.टोला अकौना शेखपुरा – गगरी
8.रानी कुमारी- प्रा.वि.नेमदारगंज शेखपुरा -पैन
9.साधना कुमारी- नव.प्रा.वि.बिंद टोला,गगौर घाटकुसुम्भा-गगौर
10.संदीप कुमार-म.वि०ड.हकुसुम्भा घाटकुसुम्भा-प्रखंड घाटकुसुम्भा
इसे भी पढ़ें: लालू यादव ने तरारी विधानसभा सीट के लिए किया नामांकन, जानें क्या कहा
Gaya: धनबाद-जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन के रूट में हुआ बदलाव, जानें अब किन स्टेशनों से गुजरेगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










