शेखपुरा में नहाते वक्त तालाब में डूबने से दो की मौत, एक को बचाने में दूसरे की भी गई जान

Two people died due to drowning in a pond while bathing in Sheikhpura
Bihar News: शेखपुरा थाना क्षेत्र के डोबा डीह गांव में एक दर्दनाक हादसे में एक किशोर और एक युवक की तालाब में डूबकर मौत हो गई. मृतकों की पहचान राज कुमार (12) और रोशन कुमार (19) के रूप में हुई है.
Bihar News: शेखपुरा थाना क्षेत्र के डोबा डीह गांव में एक दर्दनाक हादसे में एक किशोर और एक युवक की तालाब में डूबकर मौत हो गई. मृतकों की पहचान राज कुमार (12) और रोशन कुमार (19) के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार राज कुमार अपने गांव के पास कुत्तू चक स्थित एक तालाब में स्नान करने गया था.
गहराई में फंसने से हुआ हादसा
इस तालाब को हाल ही में खुदवाया गया था और इसकी गहराई भी अधिक थी. नहाते वक्त राज गहराई में चला गया और डूबने लगा. उसे डूबता देख वहां मौजूद रोशन कुमार उसे बचाने के लिए तालाब में कूद पड़ा. हालांकि वह राज को बचाने में तो असफल रहा ही, वह खुद भी गहराई में फंस कर डूब गया.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
ग्रामीणों ने निकाला बाहर
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन लोगों ने मिलकर दोनों को बाहर निकाला. प्राप्त जानकारी के अनुसार रोशन को गंभीर हालत में बरबीघा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जबकि राज की मौके पर ही मौत हो चुकी थी. घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है. स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है.
इसे भी पढ़ें: बंटवारा पत्र के बाद ही एक परिवार में मिलेगा एक से अधिक बिजली कनेक्शन, जारी हुआ निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




