राजद कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल

शेखपुरा : विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार के समक्ष राजद के सैकड़ों कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये. सरकारी अतिथिशला में इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा में आने वाले सभी सदस्यों को माला पहना कर स्वागत किया. राजद के कार्यकर्ता बंगाली पर निवासी रवि यादव के नेतृत्व में भाजपा में […]
शेखपुरा : विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार के समक्ष राजद के सैकड़ों कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये. सरकारी अतिथिशला में इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा में आने वाले सभी सदस्यों को माला पहना कर स्वागत किया. राजद के कार्यकर्ता बंगाली पर निवासी रवि यादव के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हुए.
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा के नित्य नये विस्तार तथा विकास पूर्ण नीतियों से प्रभवित होकर भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया. इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री पिंकी कुशवाहा के अलावा कई राज्य स्तरीय पार्टी पदाधिकारी व स्थानीय नेता भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




