ePaper

इवीएम सीलिंग का काम संपन्न

Updated at : 19 May 2017 12:30 AM (IST)
विज्ञापन
इवीएम सीलिंग का काम संपन्न

शेखपुरा : मतदान में प्रयोग किये जाने वाले इवीएम की सीलिंग की गयी. चुनाव प्रेक्षक की उपस्थिति में सभी वार्ड के लिए इवीएम पर प्रत्याशी के नाम के सामने उसके चुनाव चिन्ह को अंकित कर मतदान के लिए तैयार कर दिया गया है. इसके पूर्व जिला प्रशासन द्वारा इवीएम का रैंडमाइजेशन किया गया था. जवाहर […]

विज्ञापन

शेखपुरा : मतदान में प्रयोग किये जाने वाले इवीएम की सीलिंग की गयी. चुनाव प्रेक्षक की उपस्थिति में सभी वार्ड के लिए इवीएम पर प्रत्याशी के नाम के सामने उसके चुनाव चिन्ह को अंकित कर मतदान के लिए तैयार कर दिया गया है. इसके पूर्व जिला प्रशासन द्वारा इवीएम का रैंडमाइजेशन किया गया था.

जवाहर नवोदय विद्यालय स्थित बनाये गये वज्रगृह के बाहर इस अवसर पर निर्वाची पदाधिकारी मो. युनूस अंसारी, चुनाव प्रेक्षक के साथ कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे. इवीएम सीलिंग के लिए सभी प्रत्याशी को भी आमंत्रित किया गया था, परंतु इस काम के लिए कम संख्या में ही प्रत्याशी या उनके एजेंट मौजूद थे. आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 मई को मतदान कर्मियों को मतदान कार्य के लिए इवीएम हस्तगत किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन