ePaper

मतगणना कर्मियों को मिला प्रशिक्षण

Updated at : 19 May 2017 12:30 AM (IST)
विज्ञापन
मतगणना कर्मियों को मिला प्रशिक्षण

शेखपुरा : जिला प्रशासन द्वारा गुरूवार को मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया. मतगणना का काम 23 मई को जवाहर नवोदय विद्यालय के बहुउद्देशीय सभागार में किया जायेगा. मतगणना काम में लगाये जाने वाले कर्मियों को अल्पसंख्यक पदाधिकारी रत्न, एमडीएम प्रभारी शैलेंद्र कुमार आदि ने टिप्स दिये. 21 मई को मतदान की तैयारी के साथ-साथ […]

विज्ञापन

शेखपुरा : जिला प्रशासन द्वारा गुरूवार को मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया. मतगणना का काम 23 मई को जवाहर नवोदय विद्यालय के बहुउद्देशीय सभागार में किया जायेगा. मतगणना काम में लगाये जाने वाले कर्मियों को अल्पसंख्यक पदाधिकारी रत्न, एमडीएम प्रभारी शैलेंद्र कुमार आदि ने टिप्स दिये.

21 मई को मतदान की तैयारी के साथ-साथ प्रशासन मतगणना की तैयारी में भी जुट गया है. आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मतदान समाप्ति के बाद कड़ी चौकसी में इवीएम को जवाहर नवोदय विद्यालय में रखा जायेगा. अधिकारियों द्वारा स्थानीय इंडोर स्टेडियम में सभी मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया. गौरतलब है कि इसके पूर्व बुधवार को मतदान कार्य में लगाये जाने वाले सरकारी कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया. अधिकारियों ने मतदान के लिए सभी सामग्री भी तैयार कर रखी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन