ePaper

सरकारी योजनाओं में लूट: भाजपा

Updated at : 18 May 2017 4:09 AM (IST)
विज्ञापन
सरकारी योजनाओं में लूट: भाजपा

शेखपुरा : बिहार में व्याप्त भ्रष्टाचार पर बढ़ते अपराध के खिलाफ भाजपा ने एक दिवसीय धरना का आयोजन कर सरकार पर जमकर निशाना साधा. इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संगीत प्रभाकर, महामंत्री राजीव सिन्हा एवं प्रवक्ता मोहन सिंह ने कहा कि खुद को गरीबों का मसीहा बताने वाली सूबे की महागठबंधन सरकार और उनके नेता […]

विज्ञापन

शेखपुरा : बिहार में व्याप्त भ्रष्टाचार पर बढ़ते अपराध के खिलाफ भाजपा ने एक दिवसीय धरना का आयोजन कर सरकार पर जमकर निशाना साधा. इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संगीत प्रभाकर, महामंत्री राजीव सिन्हा एवं प्रवक्ता मोहन सिंह ने कहा कि खुद को गरीबों का मसीहा बताने वाली सूबे की महागठबंधन सरकार और उनके नेता भ्रष्टाचार के जरिए गरीबों का शोषण कर रहे हैं.

गरीबों के लिए चलाई जा रही सरकार की योजनाओं में लूट को अंजाम देकर काले धन का निवेश बड़े-बड़े निर्माण कार्य और बेनामी संपत्तियों में कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बिहार का विकास तभी तक हुआ जब तक यहां एनडीए गठबंधन की सरकार थी. इसके बाद तो लगातार विकास का मुद्दा गुम हो गया है. सरकार लगातार शराबबंदी के लिए वाह वाही लूटने में मशगूल है. नेताओं ने साफ लहजे में कहा कि पहले शराब दुकानों में बिका करती थी. यहां इस अवैध कारोबार में लॉज और स्कूल के छात्र को भी गुमराह कर गलत रास्ते पर भटकने को विवश किया जा रहा है. नेताओं ने कहा कि सूबे में अपराध चरम पर है.

इस मौके पर मीडिया प्रभारी हीरालाल सिंह, उपाध्यक्ष विभूति सिंह, भगवान दास गुप्ता, मृत्युंजय कुमार, गौरव शर्मा, विनोद मयूर, हसीन नूर रहमान समेत अन्य लोग बड़ी तादाद में मौजूद थे इस मौके पर आंदोलनकारी भाजपा नेताओं ने अपने मांग के समर्थन में जिलाधिकारी दिनेश कुमार को मांग पत्र सौंपा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन