संस्थानों में दिया जा रहा नि:शुल्क योग प्रशिक्षण

शेखपुरा : भाग दौड़ की जिंदगी व बदलते परिवेश में लोग बीमारियों के चंगुल में फंसते जा रहे हैं. इन बीमारियों में के चंगुल में फंस कर अपने जीवन भर के कमाई की मोटी रकम को भी इलाज के चक्कर में झोंकने को विवस है. ऐसे परिस्थितियों में नियमित योग ही एक ऐसी विधि है […]
शेखपुरा : भाग दौड़ की जिंदगी व बदलते परिवेश में लोग बीमारियों के चंगुल में फंसते जा रहे हैं. इन बीमारियों में के चंगुल में फंस कर अपने जीवन भर के कमाई की मोटी रकम को भी इलाज के चक्कर में झोंकने को विवस है. ऐसे परिस्थितियों में नियमित योग ही एक ऐसी विधि है जिससे ना सिर्फ निरोग जीवन जिया जा सकता है.
बल्कि बीमारियों का भी इलाज संभव है. पतंजलि योगपीठ के द्वारा शेखपुरा जिले में तैनात किये गये प्रशिक्षक शशिकांत कुमार अपने जिले में निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का अभियान शुरू कर दिया है. इस शिविर के माध्यम से योग प्रशिक्षक ने अबतक 40 से अधिक गांव में विभिन्न स्थानों पर योग प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया है.
इस दौरान योग प्रशिक्षण में सरकारी एवं निजी विद्यालयों में भी छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण देकर स्वस्थ रहने के लिए योग से जुड़े रहस्य के बारे में बारीकी से जानकारी देने के साथ योग करने का गुरु सिखाया जा रहा है. इस बाबत योग प्रशिक्षण शशिकांत कुमार ने बताया कि पतंजलि योगपीठ के द्वारा चलाया जा रहे विशेष मुहिम में स्कूली छात्र-छात्राओं को विशेष रुप से योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है. ताकि खेल कूद और पढ़ाई के साथ-साथ बच्चे योग की कला को अपने जीवन का हिस्सा बना सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




