चंद ही घंटों में खाली हो रहा एटीएम का खजाना

शेखपुरा : हजार और पांच सौ के पुराने नोटों पर पाबंदी के बाद आज शादी, इलाज के साथ-साथ रोजमर्रा की जरूरतों के लिए सरकार की वर्तमान व्यवस्था कम पड़ रही है. स्थिति यह है कि अधिकांश एटीएम बंद रहने के कारण लोगों को भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है, जो एटीएम चालू हैं उस पर […]
शेखपुरा : हजार और पांच सौ के पुराने नोटों पर पाबंदी के बाद आज शादी, इलाज के साथ-साथ रोजमर्रा की जरूरतों के लिए सरकार की वर्तमान व्यवस्था कम पड़ रही है. स्थिति यह है कि अधिकांश एटीएम बंद रहने के कारण लोगों को भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है, जो एटीएम चालू हैं उस पर तो लोगों की इतनी लंबी लाइन लगानी पड़ रही है कि उनका नंबर आने में कई घंटों का समय लग रहा है. वहीं इस बीच अगर एटीएम में रुपया खत्म हो गया तो फिर मुसीबत कितना गुणा बढ़ जायेगा.
इसका तो अंदाजा लगाया जा सकता है. रविवार को भी ऐसा ही नजारा एक बार फिर देखने को मिला. अधिकांश बैंक का एटीएम चालू और बंद का सिलसिला जारी रहा. इस दौरान शहर के चांदनी चौक एवं समाहरणालय के समीप स्थित एसबीआइ के एटीएम ने कमान संभाली. लोगों की लंबी कतार एटीएम के समक्ष लगी रही, परंतु कुछ ही समय पात चांदनी चौक स्थित एटीएम में रुपया खत्म हो जाने के कारण एटीएम बंद हो गया और फिर कतार में खड़े लोग बंद एटीएम के समक्ष ही इंतजार करने लगे.
इस दौरान घंटों तक लोगों को वहीं बैठा रहना पड़ा. हालांकि घंटों बाद फिर से उस एटीएम में सुविधा बहाल हो गयी और लोगों की जान में जान आयी. वहीं दूसरी अन्य कई बैंकों का एटीएम तो सुबह से ही बंद रहा, जिसके कारण लोगों ने खूब नाराजगी भी जतायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




