मानवीय मूल्यों के लिए रामकथा जरूरी: व्यास
Updated at : 14 Nov 2016 3:43 AM (IST)
विज्ञापन

पांच दिवसीय महोत्सव का पूर्णिमा को होगा समापन बरबीघा : वर्तमान सामाजिक और पारिवारिक परिदृश्य में शर्मसार होती दिख रही मानवीयता, ह्रास होते मानवीय मूल्यों की पुर्नस्थापना रामकथा के श्रवण एवं अनुकरण से ही संभव है. संत भानुशंकर व्यास जी ने सामस विष्णुधाम महोत्सव के तीसरे दिन प्रवचन के दौरान उमड़े सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच […]
विज्ञापन
पांच दिवसीय महोत्सव का पूर्णिमा को होगा समापन
बरबीघा : वर्तमान सामाजिक और पारिवारिक परिदृश्य में शर्मसार होती दिख रही मानवीयता, ह्रास होते मानवीय मूल्यों की पुर्नस्थापना रामकथा के श्रवण एवं अनुकरण से ही संभव है. संत भानुशंकर व्यास जी ने सामस विष्णुधाम महोत्सव के तीसरे दिन प्रवचन के दौरान उमड़े सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच कही. भानुशंकर जी ने कहा कि मानवता को जीवित रख कर संसार और समाज की रक्षा की जा सकती है. उन्होंने विष्णु के दशावतारों में भगवान राम और भगवान कृष्ण के के अवतारों की विशद चर्चा करते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं से उनके जीवन आदर्शों का अनुगमन करने की सलाह भी दी.
जारी महोत्सव में श्रद्धालुओं की उमड़ती तायदाद के कारण देवोत्थान मेला में भी आकर्षण बढ़ गया है. पर्यटकों द्वारा मेले में झूले आदि का आनंद लिया जा रहा है. आयोजक एवं धार्मिक न्यास परिषद् के जिन्ना अध्यक्ष डॉ. कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह ने बताया कि रविवार को समापन समारोह के पूर्व प्रांतीय स्तर के दर्जन भर चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा मेला परिवार में चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया जायेगा.
उन्होंने कहा कि इस अवसर पर गठिया, वाता, मधुमेह, लकवा, हार्ट के अलावा मौसमी और पुराने रोगों का इलाज नि:शुल्क किया जायेगा.
दबंगों ने रजिस्ट्री के बाद भू-मालिक को किया अगवा
परिजनों ने मौत की आशंका पर क्रियाकर्म किया शुरू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




