सलौना स्टेशन की जल्द बदलेगी तकदीर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बखरी : सलौना स्टेशन के दिन बहुरेंगे.उपेक्षाओं का दंश झेल रहा यह महत्वपूर्ण स्टेशन जल्द ही डिजिटल दर्जे के स्टेशनों की सूची में शामिल होगा. अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही यात्रियों को यहां एक्सप्रेस ट्रेनों की सेवा मिलेगी. शेड और प्लेटफाॅर्म भी नये रूप में नजर आयेगा. उक्त बातें बेगूसराय के सांसद […]
विज्ञापन
बखरी : सलौना स्टेशन के दिन बहुरेंगे.उपेक्षाओं का दंश झेल रहा यह महत्वपूर्ण स्टेशन जल्द ही डिजिटल दर्जे के स्टेशनों की सूची में शामिल होगा. अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही यात्रियों को यहां एक्सप्रेस ट्रेनों की सेवा मिलेगी. शेड और प्लेटफाॅर्म भी नये रूप में नजर आयेगा. उक्त बातें बेगूसराय के सांसद डॉ भोला सिंह ने मंगलवार को सलौना स्टेशन का निरीक्षण करने के दौरान कहीं. बखरी पहुंचे सांसद डॉ सिंह ने सलौना स्टेशन का जायजा लिया.
इस दौरान उन्होंने आम लोगों से बात की और परेशानियों से रू-ब-रू हुए. सांसद ने कहा कि सलौना को डिजिटल युक्त स्टेशन बनाने की हर संभव कोशिश की जा रही है. इसके तहत सबसे जरुरी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव दिलाने की योजना है. सांसद ने आश्वासन दिलाया कि जल्द ही प्लेटफाॅर्म संख्या दो का निर्माण किया जायेगा. साथ ही यात्री शेड का भी कायाकल्प किया जायेगा. इसके अलावा मालगोदाम के निर्माण की भी योजना है.
सांसद ने कहा कि (पुरानी थाना) चौक महादेव स्थान से स्टेशन तक जानी वाली जर्जर सड़क का मरम्मत और सौंदर्यीकरण किया जायेगा.वहीं सांसद डॉ सिंह ने सलौना गांव से शकरपुरा ब्लॉक चौक तक जाने वाली पीसीसी सड़क का शिलान्यास भी किया.
इससे पूर्व सांसद डरहा गांव में आयोजित उज्ज्वला योजना गैस वितरण कार्यक्र म में हिस्सा लिया, भाजपा प्रखंड उपाध्यक्ष योगेंद्र राय के आवास पर बखरी भारत गैस एजेंसी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सांसद ने 101 लाभुकों के बीच उज्जवला योजना के तहत गैस-चूल्हा का वितरण किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज महतो ने की.
इस मौके पर अशोक महतो कुशवाहा, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष नरेश पासवान, रालोसपा प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार, भाजपा के राजीव वर्मा, रामशंकर पासवान, नगर अध्यक्ष संतोष गुड्डू प्रखंड उप प्रमुख अमित कुमार देव, नीरज नवीन,अमरेश सिंह ,रंजीत कुमार सिंह, अंकित सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










