खेत में आरी के विवाद को लेकर झड़प, प्राथमिकी

शेखपुरा : महुली ओपी क्षेत्र अंतर्गत अफरडीह गांव में खेत के आरी के विवाद को लेकर हिंसक झड़प हो गयी एवं इस घटना में पति-पत्नी व उसके पुत्र की जम कर धुनाई कर जख्मी कर दिया गया. इस घटना को लेकर पीड़िता व जख्मी सुनीता देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसके खेत […]
शेखपुरा : महुली ओपी क्षेत्र अंतर्गत अफरडीह गांव में खेत के आरी के विवाद को लेकर हिंसक झड़प हो गयी एवं इस घटना में पति-पत्नी व उसके पुत्र की जम कर धुनाई कर जख्मी कर दिया गया. इस घटना को लेकर पीड़िता व जख्मी सुनीता देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसके खेत की आरी को काट कर आरोपित ने अपने खेत में मिला लिया था.
इसी का विरोध जताने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी एवं फिर खेत में ही लाठी-डंडे से हमला बोल कर जम कर पिटाई कर दी. इस घटना में उसके साथ-साथ उसके पति भरत यादव एवं पुत्र विकास कुमार जख्मी हो गये. इस मामले में पीड़िता ने चंडी यादव व उसके तीन पुत्र संतोष यादव, अशोक यादव एवं बबलू यादव को नामजद आरोपित बनाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




