बैंक से रुपया निकालने के बाद लापता

Updated at : 04 Aug 2016 1:07 AM (IST)
विज्ञापन
बैंक से रुपया निकालने के बाद लापता

शेखपुरा : जिले के गवय पंचायत के सरमैदान के 55 वर्षीय नाबालिग यादव रहस्यमय ढंग से लापता हो गये हैं. नाबालिग यादव गांव से बैंक से रुपया निकालने आये थे. उन्होंने बैंक से 41 हजार रुपया की निकासी करने के बाद गांव वापस नहीं लौटे हैं. नाबालिग यादव के पुत्र वकील यादव ने किसी अनहोनी […]

विज्ञापन

शेखपुरा : जिले के गवय पंचायत के सरमैदान के 55 वर्षीय नाबालिग यादव रहस्यमय ढंग से लापता हो गये हैं. नाबालिग यादव गांव से बैंक से रुपया निकालने आये थे. उन्होंने बैंक से 41 हजार रुपया की निकासी करने के बाद गांव वापस नहीं लौटे हैं. नाबालिग यादव के पुत्र वकील यादव ने किसी अनहोनी की आशंका से एसपी राजेंद्र कुमार से मिल कर उनके सलामती की गुहार लगायी है. वकील यादव ने इस संबंध में पत्रकारों को बताया कि वे बराबर बाजार के काम से गांव से यहां आते थे

और सारे काम निबटा कर गांव वापस आते थे. परंतु मंगलवार को घर से चांदनी चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से रुपया निकालने आये थे. उन्होंने बैंक से 41 हजार रुपया की निकासी की है. परंतु घर नहीं पहुंचे हैं. देर शाम तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने उनकी खोज शुरू की. हित मित्रों तथा संबंधियों से यहां पता नहीं चलने पर पुलिस से मदद की गुहार लगायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन