मछली का जीरा डालने को लेकर विवाद गहराया
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
फिर सामने आया मटोखर दह पर वर्चस्व का विवाद शेखपुरा : सौ बीघे से भी अधिक क्षेत्र में फैले शेखपुरा के ऐतिहासिक मटोखर दह पर वर्चस्व को लेकर एक बार फिर दो गुट आमने-सामने हो गये हैं. इस बार भी दो गुटों ने इस दह में मछली का बीज डाल दिया है. गौरतलब है कि […]
विज्ञापन
फिर सामने आया मटोखर दह पर वर्चस्व का विवाद
शेखपुरा : सौ बीघे से भी अधिक क्षेत्र में फैले शेखपुरा के ऐतिहासिक मटोखर दह पर वर्चस्व को लेकर एक बार फिर दो गुट आमने-सामने हो गये हैं. इस बार भी दो गुटों ने इस दह में मछली का बीज डाल दिया है. गौरतलब है कि पिछले बार भी वर्चस्व की इस लड़ाई में दह में जीरा (मछली का बीज) डालने के दौरान दो गुटों ने विवाद हुआ था व जीरा डालने के बाद एक ओर जहां विवाद गहराता ही गया, वहीं दूसरी ओर विभाग में शेखपुरा से लेकर पटना तक उच्च स्तरीय खेल होता रहा. इस दौरान जिले वासियों के साथ-साथ दोनों गुटों की निगाहें जहां इस मटोखर दह पर टिकी रही.
वहीं इन सब विवादों के बीच साधारण मछुआरों की खूब चांदी कटती रही. दोनों गुट वर्चस्व को लेकर जहां एक-दूसरे के सामने थे. वहीं मटोखर दह में पानी घटने का सिलसिला जब शुरू हुआ तो फिर साधारण मछुआरे इन सब बातों की परवाह किये दह में मछली मारने घुस पड़े . बताया जाता है कि तीन से चार महीने तक मछली मारे जाने के दौरान कई साधारण परिवार के सदस्यों ने दह में मछली मार कर लाखों रुपये कमाये. बहरहाल दह पानी से लबालब भर चुका है एवं ऐसे में एक बार फिर दह पर वर्चस्व को लेकर दो गुट आमने-सामने हो चुके हैं. दोनों गुटों द्वारा जीरा भी डाल दिया गया है.
बहरहाल इसको अगर जल्दी नहीं सुलझाया गया तो विवाद और भी गहरा सकता है.
औचक निरीक्षण में खामियां उजागर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










