दोबारा केस करने की धमकी

शेखपुरा : एक बार कथित झूठा मुकदमा कर छह माह तक जेल में रखने के बाद पुन: स्टेशन रोड स्थित राजोपुरम निवासी संतोष कुमार को जेल भिजवाने की धमकी मिल रही है. इस संबंध में संतोष कुमार ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. आवेदन में उसने उस महिला, उसके परिजन तथा […]
शेखपुरा : एक बार कथित झूठा मुकदमा कर छह माह तक जेल में रखने के बाद पुन: स्टेशन रोड स्थित राजोपुरम निवासी संतोष कुमार को जेल भिजवाने की धमकी मिल रही है. इस संबंध में संतोष कुमार ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. आवेदन में उसने उस महिला,
उसके परिजन तथा कुछ अन्य के खिलाफ आरोप लगाया है. संतोष ने आरोप लगाया कि उसके ऊपर पुन: एक बार दुर्व्यवहार व छेड़खानी के झूठे मुकदमे में पंचायत गढ़ने का प्रयास किया जा रहा है, साथ ही पूर्व में कराये गये मुकदमे में जमानत को रद्द करवाने की भी धमकी मिल रही थी. एसपी ने पूरे मामले में आश्वासन दिया है कि सच और झूठ का फर्क किया जायेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




