निगरानी के दौरे से शिक्षा विभाग में हड़कंप

शेखपुरा : निगरानी जांच के लिए शिक्षकों के कागजात प्राप्त करने के लिए निगरानी विभाग के अधिकारियों के आगमन से यहां शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है. पटना उच्च न्यायालय के देखरेख में शिक्षकों के फर्जी कागजात की जांच का जिम्मा निगरानी को दिया जा रहा है. निगरानी द्वारा इस संबंध में सभी नियोजन […]
शेखपुरा : निगरानी जांच के लिए शिक्षकों के कागजात प्राप्त करने के लिए निगरानी विभाग के अधिकारियों के आगमन से यहां शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है. पटना उच्च न्यायालय के देखरेख में शिक्षकों के फर्जी कागजात की जांच का जिम्मा निगरानी को दिया जा रहा है. निगरानी द्वारा इस संबंध में सभी नियोजन इकाई से शिक्षक बहाली के कागजात की मांग की गयी थी. जिले से बड़ी संख्या में शिक्षकों के कागजात के फोल्डर जमा नहीं किये जाने के बाद गुरुवार को निगरानी विभाग के अधिकारी खुद फोल्डर लेने पहुंच गये. अधिकारियों के यहां पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गयी.
स्टेशन रोड स्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय सहित अन्य शिक्षा विभाग के कार्यालयों में अफरा-तफरी मच गयी. शिक्षा विभाग के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड शिक्षक के चेवाड़ा प्रखंड के 92 फोल्डर,अरियरी के 154 तथा शेखोपुरसराय प्रखंड क्षेत्र के 100 फोल्डर निगरानी विभाग को हस्तगत कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




