कई प्राचीन मूर्तियां चोरी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सुबह पूजा करने गये श्रद्धालुओं ने ग्रामीणों को दी सूचना पंचमुखी शिवलिंग से पीतल के नाग की भी चोरी बरबीघा (शेखपुरा) : पंचवदन स्थान से कई प्राचीन मूर्तियों की चाेरी हो गयी. श्रद्धालु रविवार की सुबह जब मंदिर पहुंचे तो स्थल से प्राचीन मूर्तियों को गायब पाया. प्राचीन मूर्तियों के गायब होने और अन्य वस्तुओं […]
विज्ञापन
सुबह पूजा करने गये श्रद्धालुओं ने ग्रामीणों को दी सूचना
पंचमुखी शिवलिंग से पीतल के नाग की भी चोरी
बरबीघा (शेखपुरा) : पंचवदन स्थान से कई प्राचीन मूर्तियों की चाेरी हो गयी. श्रद्धालु रविवार की सुबह जब मंदिर पहुंचे तो स्थल से प्राचीन मूर्तियों को गायब पाया. प्राचीन मूर्तियों के गायब होने और अन्य वस्तुओं के तितर-बितर होने की सूचना पाकर निकट के गांव से दर्जनों ग्रामीण इकट्ठा होने लगे. आग की तरह फैले इस समाचार ने श्रद्धालुओं सहित आसपास के ग्रामीणों को अवाक कर दिया.
सदियों पुरानी है प्रतिमा : ग्रामीणों ने बताया कि प्रचलित किवंदती में स्वप्न में एक ग्रामीण को भगवान शंकर के आदेश पर उक्त स्थल पर खुदाई करवाने पर भव्य पंचमुखी दुर्लभ शिवलिंग की प्राप्ति हुई. इसके ऊपर मंदिर निर्माण कर अन्य छोटी-छोटी प्रतिमाओं को विभिन्न स्थलों पर स्थापित किया गया था. छोटी-छोटी प्रतिमाओं सहित शिवलिंग के निकट से पीतल का बेशकीमती नाग भी चोरों ने गायब कर दिया है. समाचार प्रेषण तक मंदिर के पुजारी द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी थी.
सावन में और उमड़ता है जन सैलाब : आसपास के क्षेत्रों में लोक आस्था एवं मान्यता पूर्ति के लिए विख्यात इस पंचमुखी शिवलिंग की पूजा अर्चना के लिए सावन महीने में साथ-साथ वर्ष भर मन्नत पूरी होने पर जनसैलाब उमड़ पड़ता है. इसी कारण प्रतिमा चोरी होने पर श्रद्धालुओं में आक्रोश है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










