जिले के सभी 833 बूथों पर दो-दो सक्रिय सदस्य बनायेगा जदयू
Updated at : 31 May 2016 5:22 AM (IST)
विज्ञापन

05 जून से 25 जून तक अभियान चलाने का निर्णय शेखपुरा : आगामी 05 जून से शुरू होने वाले सदस्यता अभियान की सफलता को लेकर जदयू की बैठक आयोजित की गयी. जिला पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे जदयू जिलाध्यक्ष डॉ. अर्जुन ने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेवारियां सौंपी. मौके पर […]
विज्ञापन
05 जून से 25 जून तक अभियान चलाने का निर्णय
शेखपुरा : आगामी 05 जून से शुरू होने वाले सदस्यता अभियान की सफलता को लेकर जदयू की बैठक आयोजित की गयी. जिला पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे जदयू जिलाध्यक्ष डॉ. अर्जुन ने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेवारियां सौंपी. मौके पर उन्होंने बताया कि जिले में 833 बूथ है एवं प्रत्येक बूथ पर दो सक्रिय अर्थात कुल मिला कर 866 सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य है एवं इस लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल किया जायेगा.
उन्होंने बताया कि 25 साधारण सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ता ही सक्रिय सदस्य बन सकेंगे. इस प्रकार जिले में 05 जून से 25 जून तक करीब 25 हजार लोगों के पार्टी का सदस्य बनाने के आंकड़ों को छूने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए प्रखंड अध्यक्षों, पंचायत अध्यक्षों के अलावे विभिन्न पदों पर कार्यरत कार्यकर्ताओं के अलावे पार्टी के सभी सदस्यों द्वारा युद्धस्तर पर अभियान चलाया जायेगा.
उन्होंने सदस्यता अभियान के पहले दिन लक्ष्य के आधे आंकड़ों को छू लेने का दावा किया. उन्होंने कहा कि पार्टी में किसी भी पद के लिए उनका सक्रिय सदस्य बनना आवश्यक होगा. बैठक में सतीश कुमार विद्यार्थी, कौशलेंद्र महतो,अमित कुमार विश्वास,रामाधीन प्रसाद,जयदेव कुमार समेत कई अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




