अधिवक्ता लिपिक के बिना न्यायिक परिवार अधूरा : डीजे

Updated at : 31 May 2016 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
अधिवक्ता लिपिक के बिना न्यायिक परिवार अधूरा : डीजे

शेखपुरा़ : जिला जज आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि अधिवक्ता लिपिक के बिना न्यायिक परिवार अधूरा है. अधिवक्ता लिपिक के बिना न्याय संपादन का कार्य सुगमता से न तो अधिवक्ता कर सकते हैं और ना ही न्यायालय,अधिवक्ता लिपिक इस महत्वपूर्ण व्यवस्था के महत्वपूर्ण कड़ी है. उन्होंने सोमवार को जिला न्यायालय में कार्यरत 78 अधिवक्ता […]

विज्ञापन

शेखपुरा़ : जिला जज आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि अधिवक्ता लिपिक के बिना न्यायिक परिवार अधूरा है. अधिवक्ता लिपिक के बिना न्याय संपादन का कार्य सुगमता से न तो अधिवक्ता कर सकते हैं और ना ही न्यायालय,अधिवक्ता लिपिक इस महत्वपूर्ण व्यवस्था के महत्वपूर्ण कड़ी है. उन्होंने सोमवार को जिला न्यायालय में कार्यरत 78 अधिवक्ता लिपिक की पहचान पत्र देने के बाद कर रहे थे. पिछले साल ही यहां न्यायालय को जिला का दरजा मिलने के बाद पहली बार सभी कार्यरत अधिवक्ता लिपिक को पहचान पत्र दी गयी. जिला न्यायालय में इसे लेकर एक समारोह का आयोजन किया गया.

समारोह में सीजेएम नरेंद्र कुमार तिवारी,एसीजेएम देशमुख, एसडीजेएम राजीव रंजन सिंह, मुंसिफ रंजीत कुमार, जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, संयुक्त सचिव चंद्रमौलेश्वर प्रसाद, कोषाध्यक्ष मो. शकील अहमद सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता औरव पहचान पत्र लेने वाले अधिवक्ता लिपिक मौजूद थे.

इस अवसर पर जिला जज सहित अन्य को फूल-माला से लाद दिया. अधिवक्ता लिपिक बनवारी प्रसाद यादव, मो. मंसुर खां, जनार्दन सिंह, कृष्णा प्रसाद, नरेश यादव, दामोदर मांझी, लखन महतो आदि ने बताया कि इस पहचान पत्र के बाद ये सभी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. इसके पूर्व बिना किसी प्रमाणपत्र के न्यायालय द्वारा बाहर इन्हें सम्मान नहीं मिल पा रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन