टाउन थाना के मटोखर गांव की घटना

शेखपुरा. टाउन थाना क्षेत्र के मटोखर गांव में चुनावी रंजिश की चल रही तनातनी के वाद आखिरकार गुरुवार को बदमाशों ने दूध लेकर बाजार जा रहे युवक को बंधक बना कर जानलेवा हमला किया .इस घटना के बाद गंभीर अवस्था में जख्मी राजो यादव को सदर अस्पताल से पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है. ग्रामीण […]
शेखपुरा. टाउन थाना क्षेत्र के मटोखर गांव में चुनावी रंजिश की चल रही तनातनी के वाद आखिरकार गुरुवार को बदमाशों ने दूध लेकर बाजार जा रहे युवक को बंधक बना कर जानलेवा हमला किया .इस घटना के बाद गंभीर अवस्था में जख्मी राजो यादव को सदर अस्पताल से पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है. ग्रामीण सूत्रों ने बताया कि घटना की सुबह करीब 09 बजे जब पीड़ित शेखपुरा जा रहा था तभी घात लगाये बदमासों ने घेर कर बंधक बना लिया .हाथ में रस्सा लगाकर दोनों पैरो को पत्थर से प्रहार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया .इस घटना में अपराधी चार की संख्या में थे .
पीड़ित की चीख सुन कर परिजन और ग्रामीण जब वहां पहुंचे तबतक बदमाश वहां से भाग निकले . ग्रामीणों ने जख्मी को सदर हॉस्पिटल में भारती कराया .इस घटना के वाद गांव में तनाव की स्थिति बन गयी है .ग्रामीणों ने बताया की आरोपी पक्ष के लोग एक पराजित प्रत्याशी के समथकों ने चुनावी रंजिश साधने में घटना को अंजाम दिया .इधर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया की इस माले में फर्द बयान लिया गया है. इसमें प्राथमिकी के वाद कड़ी कारवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




