तिलक की रात युवती से हुआ दुष्कर्म लड़केवालों ने शादी से किया इनकार

Updated at : 25 May 2016 7:16 AM (IST)
विज्ञापन
तिलक की रात युवती से हुआ दुष्कर्म लड़केवालों ने शादी से किया इनकार

शेखपुरा : बरात आने में महज कुछ ही दिन शेष बचे थे. परिजन किसी अनहोनी से अनभिज्ञ अपनी लाडली की तिलक लेकर लड़केवाले के यहां गये हुए थे. परंतु वह खुशी की रात युवती के जीवन में अंधेरा घोल दिया. गांव के ही युवक ने उसके दामन को दागदार कर दिया. मामला शेखोपुरसयराय थाने के […]

विज्ञापन

शेखपुरा : बरात आने में महज कुछ ही दिन शेष बचे थे. परिजन किसी अनहोनी से अनभिज्ञ अपनी लाडली की तिलक लेकर लड़केवाले के यहां गये हुए थे. परंतु वह खुशी की रात युवती के जीवन में अंधेरा घोल दिया. गांव के ही युवक ने उसके दामन को दागदार कर दिया. मामला शेखोपुरसयराय थाने के क्षेमा गांव का है.

वहीं, लड़केवालों ने मानवीय स्वभाव को तिलांजलि देते हुए पीड़िता के साथ शादी से इनकार कर दिया. पीड़िता ने महिला थाने में दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज करायी है, परंतु पुलिस की शिथिलता के कारण पीड़ित परिवार को मुकदमा नहीं उठाये जाने पर घटना दोहराने की धमकी दी जा रही है. परिजनों के अनुसार, रात करीब नौ बजे युवती शौच से लौट रही थी, तभी गांव के ही ज्वाला राउत का पुत्र गौतम राउत ने उसे घर में खींच कर बंधक बना लिया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन