बाढ़ से निबटने के लिए कार्यादेश तैयार कर लें

Updated at : 21 May 2016 4:44 AM (IST)
विज्ञापन
बाढ़ से निबटने के लिए कार्यादेश तैयार कर लें

शेखपुरा : जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित खतरे से निबटने के लिए सभी अंचलाधिकारी को तैयार कर लेने का निर्देश दिया है. जिला आपदा प्रबंधन द्वारा इस संबंध में सभी अंचलाधिकारी के साथ बैठक आयोजित की गयी. एडीएम जवाहर लाल सिन्हा समीक्षा कर रहे थे. बैठक की जानकारी देते हुए जिला सूचना व जनसंपर्क […]

विज्ञापन

शेखपुरा : जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित खतरे से निबटने के लिए सभी अंचलाधिकारी को तैयार कर लेने का निर्देश दिया है. जिला आपदा प्रबंधन द्वारा इस संबंध में सभी अंचलाधिकारी के साथ बैठक आयोजित की गयी. एडीएम जवाहर लाल सिन्हा समीक्षा कर रहे थे. बैठक की जानकारी देते हुए जिला सूचना व जनसंपर्क पदाधिकारी योगेंद्र कुमार लाल ने बताया कि सभी अंचलाधिकारी को 25 मई तक कार्यादेश जिला प्रशासन को सुपुर्द करने को कहा गया है ताकि जिला प्रशासन भी आपदा से बचने के लिए एक विस्तृत कार्य योजना तैयार कर सके.

संभावित बाढ़ से निबटने के लिए कार्यादेश में कर्मियों की तैनाती, गोताखोर की तैनाती, नाव की व्यवस्था आदि को दुरुस्त करने को कहा गया. संभावित बाढ़ वाले क्षेत्र में ऊंचे स्थान को चिन्हित करने, पशु चारा, पशु दवा आदि की व्यवस्था करने के साथ-साथ सिविल सर्जन को सांप काटने की दवा और पानी शुद्ध करने के लिए क्लोरीन आदि की टिकिया का संग्रह कर लेने का भी आदेश दिया गया. घाट कोसुम्भा प्रखंड क्षेत्र के कई गांव बरसात के दिनों में बाढ़ से घिरे रहते हैं तथा आम लोगों का जीवन मुख्य धारा से लगभग कट जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन